मध्यप्रदेशराज्य

चरमराई शहर की कानून व्यवस्था: दिनदहाडे घर में घुसकर बंदूक की नोक पर हुई लूट

 अपराधियों में पुलिस का भय गायब

 

अजय ढोक बालाघाट,

बीते कुछ दिनो से देखा जा रहा है कि कोतवाली थाना ईलाके में चोर, लुटेरे और गुंडे बदमाशो को खूब बोलबाला चल रहा है। ये असामाजिक तत्व आमजन के लिये नासूर बने हुए है तो वही पुलिस के लिये चुनौती भी बढ़ते जा रही है। ये बदमाश, कभी मंदिरो में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है तो कभी किसी पर हमला कर रहे तो कभी किसी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। लेकिन इनमें पुलिस का खौफ तनिक भर नहीं है। ऐसा इसलिये कहा जा रहा है, क्योकि 11 अप्रैल को एक बार फिर बदमाश तत्त्व ने दिन दहाड़े एक महिला के साथ बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। वह भी उसी के घर परl

       ज्ञात हो की शुक्रवार दोपहर लगभग 02 बजे कि पीड़ित महिला के घर में कोई नहीं था। जहां वार्ड-9 मदीना मस्जिद के पास एक नकाबपोश ने बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर लूट लिए। घटना के समय पीड़ित बुजुर्ग रिजवाना बेगम घर में अकेली थी और परिवार के सभी सदस्य नमाज पढ़ने गए हुए थे। इस दौरान एक नकाबपोश बदमाश ने महिला को बंदूक से गोली मार देने की धमकी देकर बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उसने रिजवाना बेगम पर बंदूक तान दी। बदमाश ने उन्हें धमकी दी कि घर के बाहर दो और लोग मौजूद हैं। फिर उसने महिला के गले से सोने की चेन और कान के बाले छीने और फरार हो गया। घटना से महिला पूरी तरह घबरा गई, जिस कारण वह शोरगुल भी नहीं कर पाई। वहीं बदमाश ने धमकी भी दी कि अगर शोर मचाकर किसी को बुलाया तो वह गोली मार देगा। घटना के बाद पीड़िता ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और बाद में परिवार वालों ने भी पुलिस को सूचना दी। सुचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन निरंतर हो रही इस तरह की अपराधिक घटनाओं ने पुलिस की चाक चौबंध कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है।

शहर के भीतर इस तरह की संघन्य अपराध की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बढ गया है। लोग अब अपने घरो में भी सुरक्षित नही है। जबकि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की हमेशा दावा करते आ रही है, लेकिन सच मानियें… यहा अपराधी तत्व पुलिस से दो कदम आगे निकल रहे है। हालांकि उनका पकडा जाना निश्चित है, परंतु पुलिस की कानून व्यवस्था क्यो ढीली पड़ रही है। पुलिस के पास पर्याप्त बल माजूद है। हर समय पुलिस कर्मीयों द्वारा पेट्रोलिंग की जाती है, बावजूद उसके अपराधी तत्व अपने मंसूबो पर कामयाब हो जाते है।

Related Articles

Back to top button