मध्यप्रदेशराज्य

दिनदहाड़े पत्रकार पर चाकू से प्राणघातक हमला

पत्रकार संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग की

 

बालाघाट,

जिले के  पत्रकार मिलिंद ठाकरे पर नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से वार किया, जिससे ठाकरे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता और दबंगों के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत बताया जा रहा है। गौरतलब है कि ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे और उनके भाई राजकुमार कावरे के खिलाफ हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की थी, जिस पर हाल ही में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। मिलिंद ठाकरे पूर्व मंत्री के खिलाफ कई बार खबरें प्रकाशित कर चुके हैं और उन्होंने पूर्व में भी अपनी जान को खतरा बताया था। यह हमला कहीं न कहीं उसी सिलसिले की कड़ी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पत्रकार संगठनों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

 

“ मुझ पर आज जानलेवा हमला हो गया है। निष्पक्ष पत्रकारिता का यही इनाम मिल रहा है। अब बालाघाट का पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रहा।”

मिलिंद ठाकरे
पीड़ित पत्रकार

 

 

“मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हमले का कारण स्पष्ट हो पाएगा”

प्रकाश वास्कले
थाना प्रभारी कोतवाली
बालाघाट

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Related Articles

Back to top button