छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में फूड डिलीवरी के मामले में स्विगी की बोल्ट सर्विस ने किया शानदार विकास

 

रायपुर। भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी ने रायपुर में अपनी बोल्ट सर्विस (बोल्ट बाय स्विगी) के शानदार विकास के आंकड़े साझा किए। यह क्विक फूड डिलीवरी सर्विस शहर में लोगों के खाने के तरीके को बदल रही है। ऑडर्स में मासिक आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे रेस्टोरेंट्स को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिल रही है। बोल्ट बाय स्विगी के माध्यम से 10 मिनट के अंदर फ्रेश फूड की डिलीवरी की जाती है। सुपर-स्मार्ट बैकएंड ऑप्टिमाइजेशन के दम पर यह संभव हुआ है। रायपुर के 30 प्रतिशत रेस्टोरेंट इस सर्विस से जुड़ चुके हैं। शहर के खाने के शौकीन लोग ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स, डिनर और लेट नाइट बाइट्स के दौरान 5,000 से ज्यादा आइटम्स में से ऑर्डर कर सकते हैं। सभी डिलीवरी को टॉप स्पीड में ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। उल्लेखनीय रूप से बोल्ट के ऑर्डर्स में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी डिनर की और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी लंच की रही। स्विगी की बोल्ट सर्विस केवल स्पीड की बात नहीं है, बल्कि यह स्मार्ट ऑपरेशंस एवं ज्यादा खुश ग्राहकों की बात भी है। इसके माध्यम से रेस्टोरेंट्स का वर्कफ्लो बेहतर हुआ है, इंतजार का वक्त कम हुआ है और रिपीट ऑर्डर्स में बढ़ोतरी देखी गई है। होटल हैदराबादी, जूस जंगल, नेताजी होटल और थाली एक्सप्रेस जैसे प्रसिद्ध स्थानीय ब्रांड्स ने बोल्ट सर्विस का भरपूर फायदा उठाया है। इस सर्विस से जुड़कर इनके रोजाना के ऑर्डर्स में वृद्धि दर्ज की गई है। बोल्ट सर्विस इनके लिए महत्वपूर्ण रेवेन्यू ड्राइवर के रूप में सामने आई है। स्विगी में फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने बोल्ट की सफलता को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘बोल्ट सर्विस वास्तव में सहूलियत को नए सिरे से परिभाषित कर रही है और इस उद्योग में नए मानक स्थापित कर रही है। रायपुर जैसे शहरों में इसकी तेजी से बढ़ती स्वीकार्यता फूड डिलीवरी के मामले में स्पीड और एफिशिएंसी के लिए बढ़ती मांग को दिखाती है। टेक्नोलॉजी एवं लॉजिस्टिक्स को सुगम तरीके से इंटीग्रेट करते हुए बोल्ट सर्विस रेस्टोरेंट्स को फ्रेश, हाई क्वालिटी मील सर्व करने में मदद कर
रही है, साथ ही सुनिश्चित कर रही है कि ग्राहकों को उनका पसंदीदा भोजन रिकॉर्ड टाइम में मिले। बोल्ट से हमारे रेस्टोरेंट पार्टनर्स को रोज नए ऑर्डर मिलने की गति तेज हुई है, जो मुनाफा बढ़ाने के लिए नए ऑर्डर्स में वृद्धि के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। बात चाहे हमेशा से लोकप्रिय चना समोसा की हो या प्रसिद्ध सीताफल आइसक्रीम की, हम रायपुर में ग्राहकों के लिए उनके पसंदीदा भोजन तक पहुंच को ज्यादा सुगम बना रहे हैं। होटल हैदराबादी के मालिक इरमान ने कहा, होटल हैदराबादी में हम प्रामाणिक एवं लजीज हैदराबादी व्यंजनों की पेशकश करते हैं। इनमें हैदराबादी चिकन बिरयानी, चिकन बिरयानी एवं अंडा बिरयानी जैसे हमारे टॉप सेलर्स शामिल हैं। हम इस बात को समझते हैं कि हमारे ग्राहकों को गर्म, फ्रेश और फटाफट डिलीवरी चाहिए होती है और बोल्ट बाय स्विगी से यह संभव हुआ है। बोल्ट बाय स्विगी के फीचर की मदद से अब हम मात्र 10 मिनट में अपनी सिग्नेचर डिशेज को डिलीवर कर पाते हैं। इससे सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों को बिना किसी देरी के घर बैठे फुल फ्लेवर एवं क्वालिटी फूड डिलीवर हो। इस क्विक सर्विस ने हमारे ग्राहकों की संतुष्टि को बढ़ाया है और हमने ऑर्डर एवं पॉजिटिव रिव्यू, दोनों में बढ़ोतरी देखी है। बोल्ट बाय स्विगी सर्विस हमारे लिए एक बेहतरीन पार्टनर के रूप में सामने आई है, जिसने ग्राहकों की उम्मीदों के अनुरूप सर्विस के सर्वोच्च मानकों को पूरा करने में हमें सक्षम बनाया है। कोई भी रेस्टोरेंट, जो तेजी से एवं ज्यादा दक्ष तरीके से डिलीवरी करना चाहता है, उसे हम बोल्ट बाय स्विगी से जुडऩे की सलाह देते हैं।

Related Articles

Back to top button