छत्तीसगढ़राज्य

देश सेवा के 24 वर्षों बाद घर लौटे जवान तारकेश्वर चंद्राकर, कुंडा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

 

पंडरिया। देश सेवा के 24 गौरवशाली वर्षों के बाद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे जवान तारकेश्वर चंद्राकर का उनके पैतृक ग्राम रापा (विकासखंड पंडरिया) में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। जैसे ही तारकेश्वर चंद्राकर गांव पहुंचे, पूरे कुंडा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं और देशभक्ति नारों के साथ आत्मीय सम्मान दिया।

सेना की पहली पोस्टिंग से लेकर देश की सीमाओं तक

तारकेश्वर चंद्राकर ने वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती होकर बिकानेर (राजस्थान) से अपनी पहली पोस्टिंग शुरू की थी। इसके पश्चात उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई संवेदनशील क्षेत्रों में देश की सेवा करते हुए 24 वर्ष पूरे किए। अब सेवानिवृत्ति के बाद जब वे गांव लौटे, तो लोगों ने अपने सपूत का दिल से स्वागत किया।

गांव में निकली देशभक्ति रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

गांव रापा में देशभक्ति गीतों और नारों के साथ एक भव्य रैली निकाली गई। ग्रामीणों और युवाओं ने भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। स्वागत की श्रृंखला में कुंडा, बाब्बे डेरा गुरुद्वारा, भारत माता मंदिर, पेन्डीकला, कांवरिया मंदिर, नवापारा हनुमान मंदिर, शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर दर्शन और पुष्पांजलि की गई।

सामाजिक सहभागिता और देशभक्ति का संगम

गैस एजेंसी, गायत्री मंदिर, जगन्नाथ पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों ने मिठाई वितरण, पौधरोपण और स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में परिवारजन, रिश्तेदार, शिक्षकों, मित्रों, जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त सैनिकों और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यह आयोजन सिर्फ एक सेवानिवृत्त सैनिक का सम्मान नहीं, बल्कि देशभक्ति और सामूहिक गौरव का प्रतीक बन गया, जहां एक सपूत के सम्मान में पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा।

Related Articles

Back to top button