छत्तीसगढ़राज्य

नक्सलमुक्त क्षेत्र सामरी पाट से पुलिस ने की 37 भरमार बंदूके बरामद

एस पी वैभव बैंकर रमनलाल ने किया खुलासा

बलरामपुर। पुलिस के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना सामरी पाठ में पूर्व नक्सली प्रभावित ग्रामों से 37 नाम अवैध देसी भरमार बंदूक बरामद किए गए हैं तत्पश्चात पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना सामरी  पाठ की पुलिस टीम ग्राम चुनचुना,पुन्दाग,भूताही और आसपास के इलाकों के कुछ ग्रामीणों के यहां दबिश दी, जिनके यहां बड़ी संख्या में अवैध देशी भरमार बंदूकें छिपाकर रखी गई थी। पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाकर कैम्प पुन्दाग से इन गांवों से लगातार सूचना एकत्र करके विशेष पुलिस टीम ने चुनचुना,पीपरढाब,चरहू,भीतर चरहू, भूताही और पुन्दाग में घर-घर तलाशी ली। पुलिस की इस कार्रवाई में 37 नग देशी भरमार बंदूकें बरामद की गईं। पुलिस ने ग्राम चुनचुना से 14,ग्राम चरहू से 8,ग्राम भूताही से 8,ग्राम पीपरढाब से 3,भीतर चरहू से 2,पुन्दाग से 2 बंदूक बरामद किया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ये हथियार उन्होंने खेतों की रक्षा और जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु के लिए वर्षों से रखा था। इनके पास बंदूक से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है, इसलिए सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इन लोगों से जप्त कि गई भरमार बंदूक
थाना सामरीपाठ अंतर्गत की गई कार्रवाई में जिब्राइल अंसारी पिता काशीम अंसारी 45 वर्ष,सद्दाम अंसारी पिता कासिम अंसारी 35 वर्ष,इसराफिल अंसारी पिता कासिम अंसारी 36 वर्ष,गणेश नगेसिया पिता बंधन नगेसिया 52 वर्ष,शेरू नगेसिया पिता गणेश नगेसिया 35 वर्ष,सुमित नगेसिया पिता सुरजदेव नगेसिया 39 वर्ष,कमलेश नगेसिया पिता कृष्णा नगेसिया 28 वर्ष,जोखन नगेसिया पिता रमकू नगेसिया 55 वर्ष,मंगरू नगेसिया पिता बेचू नगेसिया 40 वर्ष,हमजद अंसारी पिता ईमामुद्दीन अंसारी 45 वर्ष,इसराईल अंसारी पिता कासिम अंसारी 38 वर्ष,गुलाम सादिक उर्फ जोगन अंसारी पिता आसिम अंसारी 28 वर्ष,मिश्रा नगेसिया पिता शंभू नगेसिया 30 वर्ष,शनिचरा नगेसिया पिता रतू नगेसिया 40 वर्ष,पूरन नगेसिया पिता रामपिलुत नगेसिया 38 वर्ष,मुखलाल कोरवा पिता चेरंगो कोरवा 30 वर्ष,मुस्लिम अंसारी पिता रहमान अंसारी 33 वर्ष,नेजामुददीन अंसारी पिता अमीर मिया 63 वर्ष,सईब अंसारी पिता अमीर अंसारी 44 वर्ष,कमील अंसारी पिता रहमान अंसारी 35 वर्ष,असीद अंसारी पिता नसीरुददीन 32 वर्ष,सहादत अंसारी पिता कुरबान अंसारी 32 वर्ष, तबारक अंसारी पिता स्व. इमाम अली 60 वर्ष,भोला कोरवा पिता स्व.अपनू कोरवा 45 वर्ष,विनोद नगेसिया पिता स्व. मंगरू नगेसिया 35 वर्ष,राजेन्द्र नगेसिया पिता गोमा नगेसिया 35 वर्ष,शत्रु नगेसिया पिता स्व.रामनाथ नगेसिया 31 वर्ष,करीवा कोरवा पिता नटई कोरवा उम्र 45 वर्ष, बीरू कोरवा पिता स्व. हालखोरी कोरवा 44 वर्ष, टीमन कोरवा पिता स्व.ठेंगवा कोरवा 50 वर्ष, लोकवा कोरवा पिता स्व. सावना कोरवा 45 वर्ष,प्रदीप कोरवा पिता स्व.रामदेव कोरवा 35 वर्ष,शंभू कोरवा पिता स्व.दसाई कोरवा 60 वर्ष, उदयशंकर पिता धनसू कोरवा 50 वर्ष,सीमन कोरवा पिता ठेंगवा कोरवा 46 वर्ष,दिनेश कोरवा पिता गोगमा कोरवा 30 वर्ष व गणेश सिंह पिता चंद्रिका सिंह 47 वर्ष से भरमार बंदूक जप्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button