
जशपुर। इंस्पेक्टर रामसाय पैंकरा जशपुर जिले के थाना नारायणपुर में प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित चंदखुरी में 7 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में सम्मिलित होने के लिए वे यहां से गए थे, कोर्स समाप्ति उपरांत वे रविवार को अपने घर सुरगांव थाना सीतापुर आये थे, इसी दौरान घर में बिजली करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई।
1983 से पुलिस सेवा में
रामसाय पैंकरा का जन्म 2.01.1964 को हुआ था, एवं पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नियुक्ति जिला खरगोन(मध्यप्रदेश) में 1.06.1983 को हुई थी, उनकी पदोन्नति वर्ष 1995 में प्रधान आरक्षक के पद पर, वर्ष 2004 में ASI के पद पर, वर्ष 2009 में SI के पद पर एवं 2014 से निरीक्षक के पद पर कार्य कर रहे थे। अगले साल फरवरी 2026 में उनका रिटायरमेंट होना था।
शोक में विभाग
एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि – इंस्पेक्टर रामसाय पैंकरा का निधन होना पुलिस विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है, वे बेहद सरल, सौम्य एवं व्यवहारकुशल व्यक्त्वि के धनी थे, अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां को तत्परतापूर्वक पूर्ण करते थे, उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।




