छत्तीसगढ़राज्य

कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थी द्वारा चित्रकारी, फैंसी ड्रेस व पौधा वितरण कर मनाई लोकपर्व हरेली

डोंगरगांव नगर। ब्लॉक के ग्राम अड़ाम के प्राथमिक शाला में लोक पर्व हरेली तथा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण जयंत्री बाई, पुष्पा बाई,  नंदनी तथा दीपिका की उपस्थिति में हरेली के पारंपरिक खेलकूद हिस्सा लिया। वहीं कारगिल विजय दिवस के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकारी कर देश के प्रति सम्मान जाहिर किया गया। इस मौके पर शिक्षिका कोनिका सोनी एवं सरिता टांडेकर ने अतिथियों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया।
            इस दौरान शिक्षिका सोनी के द्वारा छत्तीसगढ़ के विलुप्त हो रहे स्थानीय खेलों से बच्चों को परिचित कराने शाला में गेड़ी दौड़ व फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता आयोजित हुई। गेड़ी दौड़ में कक्षा 4थी के भविष्य कुमार व फुगड़ी में गुंजन साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा थीम पर फैंसी ड्रेस स्पर्धा में कक्षा 5वीं की हसीना, ऋतु व प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनी ने हरेली पर्व का उद्देश्य, हरियाली का महत्व, पारंपरिक खेल व संस्कृति से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी।
       कारगिल विजय दिवस पर चित्रकला स्पर्धा में कक्षा 3री के देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इसके अलावा सभी स्कूली बच्चों को पौधा प्रदान कर पालकों की देखरेख में पल्लवित करने ताकीद दी। स्कूल में प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत डेंगू और मलेरिया के बारे में पोस्टर के माध्यम से बीमारी के कारण, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button