
कुम्हारी । पर्यावरण के संवर्धन में अपना योगदान देते हुए प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करने वाले दुर्लभ महोगनी व मौलश्री वृक्ष का रोपण छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय की कनिष्ठ उपाध्यक्षा व कुम्हारी नगर पालिकाध्यक्षा मीना वर्मा व राज युवा कार्यकारिणी केंद्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष लोकेश कुमार वर्मा, दुर्ग राज युवा अध्यक्ष विकास मढरिया, केंद्रीय युवा पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा तथा अनेक स्वजातीय गण द्वारा हरित धरा अभियान अंतर्गत दुर्ग राज नगर पालिका कुम्हारी के कुर्मी भवन व बाजार चौक स्थित प्राथमिक शाला परिसर में किया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के आजूराम वर्मा, मनोज वर्मा, गोविन्द बघेल सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा स्वजातीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।




