
डोंगरगांव नगर। ज्वेलरी की भूख में अंधी महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। उन्हें ज्यादा दिनों तक संभाल ना सकी, और ज्वेलर्स में जमकर सोने चांदी की खरीदी कर डाली। गहनों की ऐसी भूख ने उन्हें अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जी हाँ। अंचल के आमगांव स्थित डाकघर में 14 जुलाई को घटित चोरी के मामले में पुलिस ने स्थानीय महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के आधिकारिक ब्यौरे मुताबिक क्षेत्र के आमगांव स्थित डाकघर में पुर्व में घटित चोरी की विवेचना जारी थी। मुखबिर सतर्क थे। तभी आमगांव की ही एक महिला द्वारा डोंगरगांव नगर में ज्वेलर्स में जमकर खरीददारी करने की मुखबिर सूचना मिली। पुलिस ने टीम गठित की। सूचना सत्य पाए जाने पर महिला से पूछताछ की गई। उपरांत महिला को शक के आधार पर थाना में लाकर पूछताछ की गई। तब महिला ने कथन में गहने की लालच में चोरी करने की बात बताई। आरोपी महिला कांति नायक पति हेमलाल नायक, 37 वर्ष, ग्राम आमगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के मुताबिक वे डाकघर में प्रतिमाह रुपये जमा करने जाती थी। जमाकर्ता के पास अत्यधिक पैसे देखकर उन्हें लालच आया। महिला की माने तो उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से 14 जुलाई 2025 को रुपये जमा करके भीड़ की स्थिति में लॉकर रूम में घुसकर रॉड से ताला तोड़कर पैसे चोरी कर ली। टीआई जितेंद्र वर्मा के अगुवाई में पुलिस ने 26 जुलाई को उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को रिमांड पर पेश किया। कार्रवाई में सउनि देवकुमार रावटे, आरक्षक गौरव शेण्डे व महिला आरक्षक अभिलाषा ठाकुर ने विशेष भुमिका निभाई।
सोने व चांदी की जमकर खरीदी
महिला ने पुलिस को बताया कि चोरी के रुपयों में 500 रूपये के 03 बंडल थे। अपने साड़ी में छुपा कर चुपचाप घर चली गई। कुछ दिनों बाद डोंगरगांव नगर में प्रकाश ज्वेलर्स से चोरी के पैसों से सोने की डोला, 63,150 रूपये की काला मोती युक्त सोने की लाॅकेट 01 नग, सोने की मंगलसुत्र 01 नग, सोने की ओम की लाॅकेट 01 नग, चांदी की पायल 3 जोड़ी खरीदी की है। उपरांत बाकी 20 हजार रूपये घर में छुपाकर रखने की बात मेमोरण्ड कथन में कही है। पुलिस ने बरामदगी कर ली है।




