चांगोटोला पुलिस पर लगे चार युवकों से शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना के आरोप
आजाद समाज पार्टी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बालाघाट| चांगोटोला पुलिस पर चार युवकों ने मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि विगत अप्रैल माह से पुलिस के द्वारा अनावश्यक रूप से थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है । दरअसल मामला चोरी के शक का है जिसको लेकर पुलिस विवेचना के लिए चारों युवकों को पुलिस थाने में बुलाती है और युवकों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा थाने के अंदर ले जाकर वेदम पिटाई की जाती है । विगत अप्रैल माह के बाद से पुलिस के द्वारा थाने में बुलाकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया जा रहा है । जिसको लेकर बालाघाट मुख्यालय पहुंचकर पीड़ित युवको के द्वारा आजाद समाज पार्टी से मदद लेते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया और ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि अगर चोरी के मामले में चारों युवक किसी भी प्रकार से लिप्त है तो बेशक पुलिस प्रशासन प्रकरण बनाकर मामला पंजीबद्ध करें । परंतु अनावश्यक रूप से परेशान करके पुलिस की छवि को धूमिल न करे ।
क्या पुलिस बेकसूरों को फसाने का कर रही षड्यंत्
चोरी का मामला अप्रैल माह की लगभग 12 तारीख रात की है ।दूसरे दिन पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया वहां पुलिस के द्वारा युवकों से मारपीट करने का भी आरोप लग रहे हैं । चोरी संबंधित जांच के लिए पुलिस के द्वारा शक के दायरे में चारों युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई और चोरी किया का जुर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बनाकर मारपीट किया गया । जबकि युवकों का कहना है कि अप्रैल माह के बाद से विवेचना के बाद भी अब तक पुलिस सबूत इकट्ठा नहीं कर पाई है । क्योंकि हम लोग चोरी के मामले में लिप्त थे ही नहीं मामले के बाद से तीन-चार बार पुलिस थाने में बुलाकर जानबूझकर प्रताड़ित कर रही हैं । पीड़ितों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन में निष्पक्ष जांच तथा आने वाले समय में झूठे प्रकरण में ना फसाया जाए जिसको लेकर ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया । ज्ञापन देते समय भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष संदीप बौद्ध, प्रदेश महासचिव आकाश बौद्ध, भीम आर्मी नगर अध्यक्ष संतोष गेडाम, पूर्व तहसील अध्यक्ष अनुभव ऊके सहित अन्य साथी उपस्थित रहे ।

गांव में चोरी हुई थी जिसको लेकर पुलिस के द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है कहा जा रहा है कि तुम कबूल करो कि चोरी तुमने ही की है । चोरी की रात 11 बजे तक हम ढाबे में थे । उसके बाद हम घर चले गए ।
मुख्तार शाह
ग्राम में चोरी हुई थी जिसको लेकर शक में पुलिस हमको बार-बार परेशान कर रही है । जिसके घर चोरी हुई है उनके परिजनों द्वारा मुझे प्रलोभन दिया जाता है कि बाकी युवकों का नाम लेकर तू उस मामले से निकल जा । मुझे परेशान किया जा रहा है ।मुझे पुलिस द्वारा स्कूल से उठा लिया जाता है जिस कारण मेरी पढ़ाई नहीं हो पा रही है ।
संस्कार नागेश्वर
चांगोटोला पुलिस द्वारा 4 से 5 युवकों को बार-बार बुलाकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया है । मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है । अगर चोरी के मामले में 4 युवा लिप्त है तो निश्चित ही पुलिस मामला पंजीकृत करें । पर परेशान करके पुलिस की छवि धूमिल ना करें ।
अंकुश चौहान
जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बालाघाट



