मध्यप्रदेशराज्य

नवीन पुलिस महानिरीक्षक (IG) कार्यालय, बालाघाट का हुआ शुभारंभ

 

बालाघाट| बालाघाट शहर में नवीन पुलिस महानिरीक्षक (IG) कार्यालय का विधिवत शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। पूर्व में कार्यालय पुलिस लाइन परिसर में संचालित था, जिसे अब नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया गया है।

नवनिर्मित भवन मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा निर्मित किया गया है, जो नवीन कार्यालय मोती नगर स्थित, मोती गार्डन के सामने संचालित होगा।

इस शुभ अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक मुकेश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा हॉकफोर्स कमाडेंट शियाज के एम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्श कांत शुक्ला , सहायक पुलिस महानिरीक्षक रश्मि डावर, परियोजना यंत्री जबलपुर सुधीर श्रीवास्तव, परियोजना यंत्री बालाघाट मनोज आचार्य, सहायक यंत्री पुलिस हाउसिंग बालाघाट विवेक साकरे सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कार्यालयीन कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button