मध्यप्रदेशराज्य
बालाघाट डीपीआरओ डॉ पुष्पेंद्र वास्कले हुए रिलीव, अनिल पटले तीसरी बार होंगे जिला प्रभारी

बालाघाट| बालाघाट जिला जनसम्पर्क अधिकारी डॉ पुष्पेन्द्र वास्कले रविवार को सम्भागीय जनसम्पर्क कार्यालय इंदौर के लिए रिलीव हो गए है। अब बालाघाट जिला प्रभारी अनिल पटले होंगे। डीपीआरओ डॉ पुष्पेंद्र वास्कले का कार्यकाल 21 माह का रहा। डॉ पुष्पेंद्र वास्कले ने इस दौरान शासन के विकास कार्यो के प्रचार-प्रसार कार्यो को नए रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही प्रशासनिक रूप से कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने के प्रयास किये।ज्ञात हो कि डॉ पुष्पेंद्र वास्कले का मप्र शासन की स्थानांतरण नीति के तहत उनका तबादला संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर स्थानांतरण किया गया है। डीपीआरओ डॉ पुष्पेंद्र वास्कले के इंदौर स्थानांतरण के बाद अब जिला जनसंपर्क कार्यालय बालाघाट की कमान पीआरओ अनिल पटले संभालेंगे। वे सम्भवतः सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।




