बम्हनी पोटियापाट में सांस्कृतिक भवन का सासंद भारती पारधी ने किया भूमिपूजन

बालाघाट| नगर मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर कि दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बम्हनी अन्तर्गत आने वाले पोटियापाट धाम पर ग्रामीणों कि मांग पर सासंद निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम 21 जून दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया, जिसकी लागत राशि 15 लाख रुपए स्वीकृत हुई है
वहीं उक्त आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारती पारधी सांसद बालाघाट सिवनी,अनुराग चतुरमोहता समाज सेवी,विशेष अतिथि झामसिंह नागेश्वर जिला पंचायत सभापति, देवीलता ग्वालवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत लालबर्रा, किशोर पालीवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लालबर्रा, प्रसन्न अवधिया अध्यक्ष भाजपा मंडल लालबर्रा, केशर मनीराम भोयर जनपद पंचायत सदस्य, वहीं पोटिया पाट धाम पर सांस्कृतिक भवन बनने से इस स्थान पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं तथा बाहर से आने वाले लोगों को सहुलियत भी जायेगी। चन्दरसिंह मण्डलोई सीईओ जनपद पंचायत लालबर्रा, खिलेन्द सोनवंशी खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत लालबर्रा, बी आर ढबाले सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी, विष्णु कुकड़ें उपसरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी, नेतलाल बिसेन पुर्व सरपंच ग्राम पंचायत ददिया,दशरथ पंचेश्वर, बसंत चौरे सचिव ग्राम पंचायत बम्हनी, दीपा बिसेन जीआरएस ग्राम पंचायत बम्हनी, सभी पंच गण व ग्रामीण जनों कि उक्त आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।



