मध्यप्रदेशराज्य

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही : ट्रॉली में भरी 52,000 मूल्य की अवैध रेत सहित ट्राली जब्त

 

बालाघाट|

पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं चोरी की गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श कांत शुक्ला एवं एसडीओपी लांजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में थाना किरनापुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ट्रॉली में भरी अवैध रेत जब्त की गई ।

घटनाक्रम का विवरण: थाना प्रभारी किरनापुर अशोक ननामा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वैनगंगा नदी के अस्वीकृत बोडूंदा घाट पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना किरनापुर एवं चौकी रजेगांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित रूप से मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को आता देख आरोपी ट्रैक्टर लेकर भाग निकला, लेकिन मौके पर पलटी हुई ट्रॉली में आधी भरी रेत पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी की पहचान की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा अन्य ट्रैक्टर और जेसीबी के सहयोग से रेत भरी ट्राली को सुरक्षित चौकी राजेगांव में रखा गया है

पंजीबद्ध अपराध:- इस संबंध में अपराध क्रमांक 224/2025 पंजीबद्ध कर धारा 303(2), 317(5) (BNS) तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम एवं 53(1) म.प्र. गौण खनिज नियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है l

Related Articles

Back to top button