छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल कर समय पर कार्य पूर्ण कराएं : कलेक्टर

वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण में लापरवाही पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस, कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा

 

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान किये गए घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर सोनी ने वर्षा जल संचयन के लिए नगरीय निकायों के सभी पक्के मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भवन निर्माण की अनुमति के दस्तावेज अनुसार भवन स्वामियों से वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा भवन निर्माण अनुमति सम्बन्धी दस्तावेज की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला स्तर पर गरिमामय आयोजन के निर्देश दिये। योगाभ्यास स्थल पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण, बीज वितरण कराने वन व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। योग में युवाओं की सहभागिता हेतु स्कूल, कॉलेज आईटीआई, आयुष केंद्र, अमृत सरोवर शेड में योगाभ्यास कराने तथा एनएसएस एनसीसी के युवाओ को शामिल करने कहा। योग अभ्यास में शामिल अधिकारी कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीयन के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने राजस्व विभाग अंतर्गत राजस्व प्रकारणों की समीक्षा करते हुए 1 वर्ष से लंबित प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाने तथा बारिश से पहले सीमांकन व बटांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व न्यायलय के साथ ही मैदानी कार्यो को भी तत्परता से पूरा करने तहसीलदारों को निर्देशित किया। इसके साथ ही आरबीसी 6-4, भू -अर्जन, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, सीपी ग्राम्स, पीजएन का लंबित आवेदन की समीक्षा की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गोते, मिथलेश डोंडे सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button