अपाला कोचिंग संचालक का शव सन्धिग्ध हालत में मिला, जाँच में जुटी पुलिस
दोस्त बोले- डिप्रेशन में चल रहे थे

बालाघाट। अपाला कोचिंग के संचालक नारायण बोयण बोपचे का शव आमाघाट में नदी किनारे मिला है। बोपचे रविवार सुबह 9 बजे से लापता थे। वे आखिरी बार कोचिंग के पास स्थित चाय की दुकान पर देखे गए थे। दोस्तों के अनुसार वे कुछ समय से डिप्रेशन में थे और लोगों से मिलना भी कम कर दिया था। 
शव काला पड़ गया था
सोमवार को उनके मोबाइल की लोकेशन डेंजर रोड के आमाघाट में मिली। उनके दोस्त विक्रम भूते और आनंद असाटी ने उनकी खोजबीन की। पहले उन्हें बोपचे की बाइक मिली। इससे करीब 100-150 फीट दूर उनका शव पड़ा था।शव काला पड़ चुका था और शरीर पर सिर्फ अंडर गारमेंट थे। उनके कपड़े, चप्पल और मोबाइल शव से करीब 10 फीट दूर पड़ा हुआ था।आखिरी बार व्हाटसएप पर उनके दोस्त से बात हुई थी। पोस्ट मार्टम से पता चलेगा कि वो जहर खाकर अपनी जान दिये या फिर कुछ और वजह से उनकी मौत हुई।लेकिन उनका शव जहां मिला वहां पर उनका मोबाइल पड़ा मिला,इससे उनके साथ कोई अप्रिय घटना होने की आशंका कम है। फिर भी पुलिस अपनी तरफ से तफ्तीस कर रही है।
दोस्त से वॉट्सऐप पर बात हुई थी
रविवार सुबह 9:30 बजे तक उनकी दोस्त आनंद असाटी से वॉट्सऐप चैट हुई थी। रात 11 बजे तक उनकी खोजबीन की गई। उनका मोबाइल रिंग जा रहा था, लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया, थाना प्रभारी विजय राजपूत और एसआई प्रदीप बघेल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।बोपचे मूल रूप से बैहर के रहने वाले थे और वर्तमान में नगर के वार्ड 24 सुरभी नगर में रह रहे थे। दोस्तों के अनुसार वे कुछ समय से डिप्रेशन में थे और लोगों से मिलना भी कम कर दिया था।




