छत्तीसगढ़राज्य

आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव शहीद, कई घायल

 

सुकमा| सुकमा जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस अधिकारी की गाड़ी को उड़ा दिया है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी व टीआई समेत दो लोग घायल हो गये। जानकारी अनुसार कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नए कैंप की स्थापना कर पुलिस अधिकारी लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने एएसपी गिरपुन्जे गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हें कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। अतिरिक्त एसपी आकाश क्षेत्र में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे। ताकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) की ओर से 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मददेनजर किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोका जा सके। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एएसपी कोंटा संभाग, जिला सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे गंभीर रूप से घायल हो गये थे और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विस्फोट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं। सुंदरराज पी द्वारा जारी बयान में बताया कि 10 जून को नक्सलियों द्वारा भारत बंद के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे, उप पुलिस अधीक्षक कोंटा भानुप्रताप चंद्राकर तथा निरीक्षक सोनल गवाला और अन्य जवानों के साथ कोंटा थाने क्षेत्र में गश्त पर पैदल निकले थे। जैसे ही कोंटो एर्राबोर मार्ग पर ग्राम डोंडरा के पास पहुंचे नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग के चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारियों को कोंटा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उपचार के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव शहीद हो गए वहीं उप पुलिस अधीक्षक कोंटा भानुप्रताप चंद्रकार तथा निरीक्षक सोनल ग्वाला घायल हो गए प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बेहतर उपचार के लिए हेलिकाप्टर से रायपुर रवाना किया जा रहा है। सुंदरराज ने बताया कि आकाश राव गिरपून्जे (42), रायपुर जिले के निवासी थे और 2013 बैच के सीधी भर्ती डीएसपी थे। वे वर्ष 2024 से कोन्टा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। वे छत्तीसगढ़ पुलिस के सबसे साहसी योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने मानपुर-मोहला और सुकमा जैसे वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles

Back to top button