बारिश से पूर्व अलर्ट मोड पर वारासिवनी नपा
नगर के नाले नालियों की साफ-सफाई व मलबा निकासी कार्य किया प्रारम्भ

बालाघाट|
कलेक्टर मृणाल मीना के बारिश से पूर्व शहर की स्थिति में आवश्यक सुधार के निर्देशों के बाद वारासिवनी नगर पालिका ने अलर्ट मोड पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव जैसी स्थिति निर्मित ना हो इसी उद्देश्य से नगरपालिका वारासिवनी ने नगर में समस्त वार्डो में स्थित सभी बड़े छोटे नालों नालियों का निरिक्षण एवं चिन्हांकन कर साफ-सफाई मलबा निकासी कार्य कराया जा रहा है। नगर में जल भराव की स्थिति के बारे में सीएमओ दिशा डेहरिया ने बताया कि निकाय द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व निकाय के स्वास्थ्य अमले को आदेशित किया गया है कि समस्त वार्डो में निरिक्षण कर सभी बड़े-छोटे नालों-नालियों की स्वच्छता एवं चोक जैसी समस्या को तत्काल निराकृत किये जाए। जिसमे निकाय का सफाई अमला प्रतिदिन वार्डो में भ्रमण कर सभी बड़े-छोटे नालों-नालियों की सफाई कर मलवा निकासी का कार्य किया जा रहा है।

90 प्रतिशत कार्य पूर्ण शेष कार्य 2 से 3 दिन में पूर्ण किया जाएगा
सीएमओ डेहरिया ने बताया कि वर्तमान में निकाय क्षेत्रान्तार्गत 85 से 90 प्रतिशत नाला नालियों की साफ-सफाई एवं मलबा निकासी कर कीटनाशक पाउडर आदि का छिडकाव कराया जा चूका है। इसके अलावा शेष 10 प्रतिशत नालियों का सफाई कार्य 2 से 3 दिवस में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे वर्षा के दौरान किसी भी वार्ड अथवा सार्वजानिक स्थान मार्गो आदि पर किसी भी प्रकार के चोक के कारण जल भराव जैसी स्थिति निर्मित न हो एवं पानी नाला नालियों के माध्यम से सुगमता से निकासी हो सकें निकाय द्वारा प्रतिवर्ष ही वर्षा ऋतु से पूर्व सभी नाला नालियों की सम्पूर्ण साफ-सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाता है नगर में जल भराव की स्थिति न हो इसकी प्रारभिक तैयारी की जाकर स्वच्छता के सभी उपाय एवं कार्य निकाय द्वारा पूर्ण किये जा रहे है।




