मध्यप्रदेशराज्य

पुलिस ने जुआ खेलते 06 जुआरियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से 03 मोटरसाइकिल, 05 मोबाइल फोन एवं नगदी सहित 1,55,800/- रूपये जप्त

 

बालाघाट| पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेन्द्र सिंह द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्शकांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परसवाडा अरविंद कुमार शाह के मार्गदर्शन में थाना परसवाड़ा पुलिस द्वारा प्रभावशाली कार्यवाही की गई।

थाना परसवाड़ा पुलिस को ग्राम शेरपार में आरोपी इत्तु यादव के घर के पीछे जुआ खेलने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी तथा 06 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. इत्तु यादव (35 वर्ष), निवासी ग्राम शेरपार
2. रोहित ठाकरे (34 वर्ष), निवासी ग्राम शेरपार
3. अर्जुन पटले (23 वर्ष), निवासी लामता
4. मो. सलीम (53 वर्ष), निवासी ग्राम शेरपार
5. आशीष चावले (47 वर्ष), निवासी परसवाड़ा
6. तुषार जैसवाल (24 वर्ष), निवासी परसवाड़ा

उल्लेखनीय भूमिका:-

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने , सउनि. सुरेश राजपूत, आरक्षक 1318 रंजीत, आर. 73 नितिन, आर. 296 संदीप, आर. 1117 ब्रजकिशोर, आर. 1490 संजय एवं महिला आरक्षक 211 शशिकला की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button