मध्यप्रदेशराज्य

रामपायली, खैरलांजी एवं लालबर्रा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 245 लीटर कच्ची महुआ शराब, जप्त

 

बालाघाट| पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा तथा अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डावर एवं एस.डी.ओ.पी. वारासिवनी अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में विगत एक सप्ताह में थाना लालबर्रा, थाना खैरलांजी एवं थाना रामपायली द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावशाली कार्यवाहियाँ की गई हैं। इन कार्यवाहियों में कुल 245 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई तथा बड़ी मात्रा में महुआ लाहन एवं शराब निर्माण सामग्री नष्ट की गई है।

• थाना खैरलांजी अंतर्गत टेमनी नाला के समीप जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई l

• थाना रामपायली अंतर्गत ग्राम बिटोड़ी में की गई कार्यवाही में 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

• थाना लालबर्रा के ग्राम कटंगा कछार घाट (वैनगंगा नदी के समीप रोड किनारे) से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।

Related Articles

Back to top button