मध्यप्रदेशराज्य

शादी के दिन सीआरपीएफ जवान रेप केस में गिरफ्तार

परिजनों संग दुल्हन आई शादी लगाने तब खुली पोल कराई एफआईआर

 

बालाघाट,  जिला मुख्यालय में एक सीआरपीएफ जवान को शादी के दिन पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को उसके खिलाफ सहकर्मी युवती ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं सोमवार को वधू पक्ष जब पहुंचा तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने भी महिला थाने में वर पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि की शिकायत की।

दरअसल, लालबर्रा थाना क्षेत्र के बकोड़ा में रहने वाले शुभम राकड़े की 5 मई को प्रश्रांति लॉन में छिंदवाड़ा की एक युवती से शादी होने वाली थी। वधू पक्ष छिंदवाड़ा से आया तो उन्हें लॉन में ताला मिला। लड़की के भाई ने बताया कि वर-वधू पक्ष का साझा कार्यक्रम बकोड़ा (बालाघाट) में था। हम लोग सुबह 56 सीटर बस भरकर यहां आए। दोपहर 12 बजे प्रशांति मैरिज लॉन पहुंचे तो वहां सामान अस्त-व्यस्त था। लॉन वाले से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि लड़के वालों की तरफ से कार्यक्रम कैंसल हो गया। फिर हम लालबर्रा थाने गए। वहां पता चला कि लड़का किसी कारणवश अंदर है। वहां से हमें महिला थाने भेज दिया, 

 वधू पक्ष ने कहा- 25 से 30 लाख रुपए की भरपाई कराई जाए*

लड़की के भाई ने बताया कि साल भर पहले रिश्ता तय हुआ था। छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को मांगरमाटी, 3 मई को मंडपाच्छादन एवं तेल मायन का कार्यक्रम था। हमने वहां 500 से 1000 लोगों को खाना खिलाया। हमारा पूरा कार्ड बंट चुका था। पूरे मेहमान आए थे। आज शाम की शादी थी। यहां आने के बाद पता चला कि लड़का किसी लड़की के मैटर में अंदर है। हम यही चाहते हैं कि हमारी जो मानहानि हुई, जो 25 से 30 लाख रुपए खर्च हुए। लड़की की जिंदगी बर्बाद हुई। उसकी भरपाई कराई जाए।

एक माह पहले बालाघाट लेकर आया, कान्हा होटल में रेप किया*

मामले में एएसपी विजय डाबर ने बताया- लड़का 235 वीआईपी बटालियन नोएडा में पोस्टेड है। वहीं पर उसकी सहकर्मी है। उसके साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। लड़की का कहना है कि एक महीने पहले ही उसे लेकर बालाघाट पहुंचा था। यहां कान्हा होटल में बलात्कार किया। उसने अपने फैमिली मेंबर से मिलाकर शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में नहीं मिलाया। लड़की पर दबाव डाला कि मेरी शादी कहीं और जुड़ गई है। तुम मुझसे दूर रहो। नहीं तो जान से मार दूंगा।

एएसपी के मुताबिक, यह शिकायत मिलने के बाद 4 मई को शुभम राकड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसकी मम्मी, भाई और चाचा मुझसे मिले। मैंने उन्हें समझाइश दी कि लड़के खिलाफ एफआईआर हुई है। उससे उनकी लड़की का जीवन बचा है। शादी के बाद ऐसी घटना होती तो लड़की के वैवाहिक जीवन पर इसका असर पड़ता।

         *लड़के ने इन्हें झूठ बोला। अंधेरे में रखा है। ये लोग भी महिला थाने में आवेदन दे रहे हैं। जांच में जो भी सुसंगत तथ्य मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेप की एफआईआर कराने वाली सहकर्मी लखनऊ की रहने वाली है।*

विजय डाबर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Back to top button