नीट परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर 2973 विद्यार्थियों के लिए आज संपन्न होगी नीट परीक्षा


बालाघाट। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में डिप्टी कलेक्टर व नीट परीक्षा प्रभारी राहुल नायक ने बैठक कर 4 मई को होने वाली एटीए नीट (यूजी) 29732025 परीक्षा के सफल आयोजन के संबंध में निर्देश दिए है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक, जिला नोडल अधिकारी एवं डीएलसीसी सदस्य की अध्यक्षता में नीट संबंधी मुख्य बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि रविवार को जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित होना है। ई। परीक्षा केंद्रों पर 2973 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं के सम्बंध में निर्देशित किया गया। इसके लिए समस्त परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष एवं उप केन्द्राध्यक्ष तथा आब्जर्वर नीट परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने में अपना पूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगे।
इन केंद्रों पर आयोजित होगी नीट परीक्षा
नीट परीक्षा जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। जिसमें सीएम राइज बालाघाट, पीएम श्री बालाघाट, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ी, शासकीय एक्सीलेंस बालाघाट, कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, पीजी कॉलेज बालाघाट, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं एमएलबी बालाघाट शामिल है।
नीट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए बनाए कंट्रोल रूम
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित नीट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किये गए है। कलेक्ट्रेड कार्यालय के कक्ष क्रमांक 129 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमे अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कंट्रोल रूम में एडीएम जीएस धुर्वे (9893776550), डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक (9329306270), अधीक्षक एसके बनवाले (9827953134), सहायक ग्रेड 2 केके सोनवाने (9893785066), सौरभ गनवीर सहायक ग्रेड 3 (7697866886) और सहायक ग्रेड 3 राजेन्द्र मस्करे (9669572548) से संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में जिला सूचना अधिकारी सुभाष चन्द्र ठाकरे, डीईओ एके उपाध्याय, जिला पुलिस प्रतिनिधी एवं अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहें। 




