मध्यप्रदेशराज्य

कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय उइके ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर दागा सवाल

बालाघाट की बेटियों के साथ अन्याय पर भाजपा सरकार क्यों चुप है ? :  संजय उइके

 

बालाघाट,

23 अप्रैल को बालाघाट जिले में चार आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी वीभत्स घटना हुई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जघन्य अपराध को घटित हुए कई दिन बीत चुके हैं, इस घटना को लेकर विधायक संजय उइके ने आरोप लगाया लेकिन आज तक प्रदेश के मुख्यमंत्री, बालाघाट के प्रभारी मंत्री या किसी भी वरिष्ठ भाजपा नेता ने पीड़ित परिवारों से मिलना तो दूर, एक संवेदना का शब्द तक नहीं बोला।

विधायक संजय उइके ने आरोप लगाया है कि यह चुप्पी किस बात की है ? क्या आदिवासी बेटियों का दर्द इस सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखता?

क्या भाजपा की प्राथमिकता में आदिवासी समाज की अस्मिता और सुरक्षा कहीं नहीं आती?

विधायक संजय उइके ने मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से पूछा कि वे बताएं कि:आदिवासी बेटियों के साथ हुए इस अन्याय पर आपकी सरकार का अब तक कोई स्पष्ट रुख क्यों नहीं आया? पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं? आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए सरकार कितनी गंभीर है ?

  *भाजपा सरकार की यह संवेदनहीनता साफ दर्शाती है कि उनके लिए आदिवासी समाज केवल चुनावी भाषणों और वोटों तक सीमित है। जब धरातल पर न्याय और सुरक्षा देने की बात आती है, तो भाजपा सरकार मौन साध लेती है।* 

 संजय उइके,  विधायक,

विधानसभा बैहर जिला बालाघाट

Related Articles

Back to top button