छत्तीसगढ़राज्य

छ.ग. पूर्व विधायक एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय 26 अप्रैल से 01 मई तक असम दौरे पर

असम में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर स्पेशल आब्जर्वर विकास उपाध्याय असम पहुँचे

 

रायपुर। छ.ग. पूर्व विधायक एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि वे असम प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर स्पेशल आब्जर्वर के रूप में 26 अप्रैल से 01 मई तक असम दौरे पर रहेंगे। विकास उपाध्याय ने बताया कि वे 26 अपैल को डिब्रुगढ़ जिले की बैठक, 27 अप्रैल को चराईदेव जिले की बैठक, 28 अप्रैल को शिवसागर जिले की बैठक, 29 अप्रैल को गोलाघाट जिले की बैठक में शामिल होंगे एवं 29 अप्रैल को डिगबोल स्थान में आयोजित होने वाले मेगा बाईक रैली में भी उनकी विशेष उपस्थिति रहेगी तत्पश्चात् 01 मई को उनकी असम दौरे से वापसी होगी।

Related Articles

Back to top button