आतंकी हमले के विरोध में सकल हिन्दू समाज व व्यापारिक संगठनों के बंद का का आह्वान

बालाघाट,
पहलगाम में हुए निर्मम आतंकी हमले के विरोध में बालाघाट जिले में 26 अप्रैल दिन शनिवार को सम्पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद सकल हिन्दू समाज और जिले के व्यापारिक संगठनों द्वारा आयोजित किया गया है। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति संवेदना और उनके परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है। बंद के दौरान बस सेवाएं, पेट्रोल पंप, अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। बंद सुबह से लेकर रात तक प्रभावी रहेगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस विरोध प्रदर्शन में सहभागी बनने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की है।
सकल हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह बंद जनता की पीड़ा और आक्रोश को व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और ऐसे हमलों पर निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।



