छत्तीसगढ़राज्य

किसानों को पानी देने छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध : केदार कश्यप

मंत्री के निर्देश पर नहर से छोड़ा गया पानी किसानों को मिली राहत

 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर किसानों के हित में पानी छोड़ा गया। गौरतलब है कि फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान किसान इंद्रावती नदी से पानी की मांग को लेकर लगातार पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे थे।
इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने मंत्री केदार कश्यप से पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही खण्डसरा, नहरनी, केशरापाल, कुम्हली, फाफनी, मूरकुची, बेसोली, बाकेल, सोरगांव, भानपुरी, फरसागुडा के किसानों ने सिंचाई के लिये पानी कि मांग की जिस पर विभागीय मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के पश्चात 1 अप्रैल 2025 को कोसार्टेडा जलाशय से रबी सिंचाई हेतु तीसरी बार जलाशय से 6.00 क्यूमेक जल नहरों के माध्यम से छोड़ा गया। कुल 10 एमसीएम पानी सिंचाई हेतु बांध से विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर किसानों द्वारा मंत्री केदार कश्यप को धन्यवाद देते हुए नवीन जलाशयों के अविलंब निर्माण की मांग की गई है।जिस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा की विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में प्रदेश के किसान हैं। किसानों को सिंचाई के लिये पानी देने छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी होने से उन्हें राहत मिलेगी साथ ही उनकी फसलों को पानी मिलेगा। नहर में पानी छोडऩे से किसानों की सिंचाई की समस्या हल होगी।

Related Articles

Back to top button