मध्यप्रदेशराज्य

हमले में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर दी श्रद्वाजंली

कांग्रेस ने पहलगाम में आतंकी घटना को बताया सरकार की असफलता

सरकार उठाए आतंकियो के खिलाफ कड़े कदम : विधायक अनुभा मुंजारे

 

बालाघाट। श्रीनगर के पहलगाम में पर्यटको पर किए गए आतंकी हमले की घटना के खिलाफ आक्रोश और मृतकों को लेकर गम दिखाई दे रहा है। बुधवार को देरशाम, कांग्रेस ने नगर के हनुमान चौक में गांधी प्रतिमा के समक्ष, कैंडल जलाकर, आतंकी हमले में मारे गए पर्यटको को श्रद्वाजंली दी।

 इस श्रद्वाजंलि कार्यक्रम में मौजूद विधायक अनुभा मुंजारे ने, पहलगाम की आतंकी घटना को सरकार की असफलता बताते हुए कहा कि, पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला निंदनीय है, पूरा कांग्रेस परिवार, मृतकों के परिवार के साथ है और मृतात्माओं की शांति और परिवार को हुए इस गहन दुःख से लड़ने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। विधायक मुंजारे ने, कहा कि एक ओर भाजपा विकास के नाम पर देश को झुठला रही है, खुद की वाहवाही कर पीठ थपाथपा रही है। उन्होंने, मोदी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर कब तक देश मं बेगुनाहो की जान ऐसे जाती रहेगी? सरकार, देश के आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करें और आतंकियो के खिलाफ कड़े कदम उठाकर उनका सफाया करें। उन्होंने कहा कि मृतात्माओं और उनके परिवार को उस वक्त ही न्याय मिलेगा, जब सरकार, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। तब ही समझा जाएगा कि देश की सरकार, देश की जनता की जानमाल की सुरक्षा के बारे में सोचती है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि निश्चित तौर पर आतंकी घटना हम सबके लिए दुखदाई है आतंकियों का कोई धर्म इमान नहीं होता कांग्रेस परिवार सरकार के साथ इन आतंकियों पर होने वाले करवाई पर साथ है किंतु मोदी जी आप अपनी कथनी और करनी पर रहे कश्मीर घाटी पर अमन और शांति का पैगाम अपने पूरे देश में फैलाया किंतु आपके नाक के नीचे आतंकियों ने इतना बड़ा जघन्य अपराध घटित किया निश्चित तौर पर यह आपकी सरकार की वीफलता है आपका खुफिया तंत्र फेल हो गया आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की,

बालाघाट विधायक अनुभा मुजारे, शफकत खान, श्याम पंजवानी,कारो लिलेहारे,सुलभा नगपुरे,राजेश ठाकुर ,पन्ना शर्मा ,केवल सिंह झरिया, अफरोज खान,शिवम शर्मा ,कपिल बर्वे ,निखिल गौतम ,मधु चौकसे ,जुबेदा अंसारी ,सुमन केवलानी,शमीम सिद्दीकी ,साबिर खान,राम सिंह भाटिया ,नितिन शिवहरे ,कुलदीप निकोसे,शशांक भावे ,पप्पू जायसवाल ,राजीव हर्ष सहीत अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुए,

Related Articles

Back to top button