विधायक अनुभा मुंजारे ने अपने शासकीय निवास में लगाया जनता दरबार ग्रामीणों की सुनी समस्या
जनता के माध्यम से ही हमें ज्ञात हो सकेगा कि कहां पर क्या आवश्यकता हैं और क्या करना चाहिए ? : विधायक मुंजारे

बालाघाट|
विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा अपने शासकीय निवास में जब भी समय मिल रहा जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज उन्होने जनता दरबार लगाया और उसमें उपस्थित हुये लोगों से उनकी समस्यायें जानने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने इस दौरान विधायक को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिसे लेकर विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई और उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र बालाघाट के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीण आये हुये थे। जिसमें कुछ व्यक्तिगत समस्या लेकर पहुंचें थे। वही कुछ शिकायतकर्ताओं ने फसल सूखने, सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं होने, बिजली की समस्या, सड़क के खराब होने सहित कई अन्य समस्याओ से अवगत कराया । ग्राम व जनपद पंचायतों में उनके कार्य नहीं होने, पुलिस से जुड़ी कार्यवाही आदि को लेकर भी विधायक को अवगत कराया गया। जिसे सुनने के साथ ही विधायक ने आवश्यक होने पर स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया गया और कुछ के लिये अधिकारियों को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया हैं।
विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि वह जनता की प्रतिनिधि हैं और जनता ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया हैं तो हमारा भी दायितत्व हैं कि हम उन जनता के समस्याओं को सुनें उनका निराकरण करवाये। इसी के तहत विधायक कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनने का प्रयास करती हैं।
जनता दरबार के माध्यम से लोगों से भेंट मुलाकात करती हैं और लोग इस दौरान अपनी समस्यायें रखते हैं। जिसके संबंध में कार्यवाही कर जनता की समस्याओ का निराकरण करने का प्रयास किया जाता हैं।
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान भी आमजन से भेंट करती है जनता अपनी समस्यायें रखते हैं। स्थानीय स्तर की कई छोटी-छोटी समस्यायें होती हैं l जिनका स्थानीय स्तर पर ही निराकरण हो सकता हैं l स्थानीय स्तर पर निराकरण करते हैं। जो उच्च स्तर की होती है l उसके लिये अन्य कार्यवाही की जाती हैं।
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि जनता के माध्यम से ही हमें ज्ञात हो सकेगा कि कहां पर क्या आवश्यकता हैं और क्या करना चाहिए ? निश्चित ही हम इन सबको लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह के कार्यवाही जारी रहेगी। क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क में उपस्थित रहती हैं l इसलिये लोगों से आग्रह रहता हैं कि वह उनके क्षेत्र में पहुंचती है l उस समय वह अपनी बाते रख सकते हैं। कार्यालय तक आने जाने की वे परेशानी ना उठाये। बहुत आवश्यक हैं तो संपर्क कर या सूचना देकर भी अपनी बाते पहुंचा सकते हैं।


