मौसम का सबसे गर्म दिन: सूर्य देवता ने तेरेरी आँखे पारा 43 डिग्री पार
सिविल सर्जन बोले बहुत ज्यादा जरुरी हो तभी निकले घर से बाहर

बालाघाटl
बालाघाट जिला मुख्यालय में शनिवार को गर्मी के मौसम में पहली बार तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण लोग घरों में दुबके रहें । दोपहर के समय सड़कें और चौराहे सुनसान दिखाई दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे गर्मी अपने पूर्ण शबाब पर है l
मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन यह कमी मामूली होगी।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बताया कि गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। तेज धूप से लू लगने और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। इससे किडनी पर भी असर पड़ सकता है।
गर्मी से लोगों में बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ गया है। वायरल बुखार के मामले भी बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। पानी और तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। स्वास्थ्य में किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ।



