छत्तीसगढ़राज्य

कवर्धा में मिला भ्रूण का शव

पुलिस कर रही गंभीरता से जांच

 

कवर्धा। जिले में शुक्रवार सुबह एक संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई। दिनांक 11 अप्रैल 2025 को प्रात: लगभग 07:00 बजे डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि मिनीमाता चौक से घुघरी रोड की ओर एक भ्रूण का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना कवर्धा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां लगभग 7 माह के भ्रूण अवस्था में एक शिशु का शव मिला। पुलिस ने शव को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कवर्धा द्वारा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आगे की जानकारी पुलिस द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगा ।

Related Articles

Back to top button