
रायपुर। श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं आनंद अग्रवाल (पार्षद) स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक पार्षद कार्यालय चौबे कालोनी में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से जनसमस्याओं पर चर्चा की जिसमें जनरल मेडिसिन से डॉ प्राप्ति मिश्रा, नेत्र रोग से डॉ. हराप्रिया साहू तथा और दंत रोग से डॉक्टर चांदनी अग्रवाल अस्पताल जन संपर्क विभाग से चंद्रकांत श्रीवास, देवेन्द्र डबली एवं सुनील वर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ आरती साहू, मधु चौधरी एवं पार्षद आनंद अग्रवाल, रमेश सेंद्रे, राजू चौधरी, आर पी चंद्राकर, प्रशांत बक्क्षी, तथा अन्य सदस्यगण, वार्डवासी उपस्थित रहे। शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग का नि:शुल्क इलाज किया गया। आयोजकों ने श्री बालाजी हॉस्पिटल में संचालित योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से नि:शुल्क डिलीवरी, नि:शुल्क दांतों कि सफाई व नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन योजना की विशेष सराहना की एवं समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।



