कलेक्टर ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निर्माण कार्यो की समीक्षा की
नक्सल क्षेत्रों में जून तक 59.52 किमी सड़कें बनकर होगी तैयार

आरसीपीएलडब्ल्यूईए के तहत कुल 21 सड़कों पर 258.29 किमी. का हो रहा निर्माण
बालाघाट| नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के अलावा बिजली और स्वास्थ्य के साथ ही नेटवर्क फैलाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नक्सल क्षेत्रों में प्रचलित कार्यो व आगे अन्य प्रस्तावित कार्यो के सम्बंध में कलेक्टर मृणाल मीना ने निर्माण विभाग के साथ समीक्षा की। पीएमजीएसवाय के प्रबंधक श्री लारिया ने जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभाग द्वारा आरसीपीडब्ल्यूईए के तहत कुल 21 मार्गो सहित 19 ब्रिज पर कार्य प्रचलित है। इनमें से 59.52 किमी. की 8 सड़को का कार्य जून तक पूर्ण हो जाएगा। शेष रहीं सड़के मार्च 26 तक पूर्ण की जाएगी। कलेक्टर मृणाल मीना ने केंद्रीय मद से स्वीकृत कार्यो की भी समीक्षा करते हुए एससीए के तहत नवीन 55 कार्य प्रस्तावित कार्यो को भी शामिल करने के निर्देश दिए है।
28 करोड़ 56 लाख के 55 कार्य प्रस्तावित
बैठक में स्पेशियल सेंट्रल मद से जिले में विभिन्न 55 कार्य प्रस्तावित किये गए है। ये प्रस्तावित कार्य 28 करोड़ 56 लाख 69 हजार रुपये की लागत से पूर्ण होंगे। इसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 कार्य इसमें विद्युत ट्रांसफार्मर, कैम्प, अप्रोच मार्ग, बाउंड्रीवाल, आरसीसी कलवर्ट पुलिया शामिल है। इसी तरह विद्युत विभाग के 9 कार्य ट्रांसफार्मर,पुलिस चौकियों के पंचायतो द्वारा किये जाने वाले 18, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एक के 13 कार्य प्रस्तावित है। बैठक में पुलिस चौकियों पर 2 जी से 4 जी मे टॉवर अपग्रेड कार्यो तथा 50 टॉवर्स की वर्तमान स्थिति व क्रियाशील होने में आ रही समस्याओ को दूर करने पर चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह, एडीएम जीएस धुर्वे,नक्सल सेल एएसपी राकेश पन्द्रो सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।




