
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सटटा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं। एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का नाम शामिल है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर में भी भूपेश बघेल का नाम शामिल किया गया है। सीबीआई ने देशभर में 60 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीबीआई की एफआईआर में भूपेश बघेल को आरोपी नंबर 6 बनाया गया है। 26 मार्च को सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके कई करीबियों के यहाँ छापा मार कार्रवाई की थी। रायपुर और भिलाई समेत करीब तीन दर्जन ठिकानों पर ये कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा, ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 लोगों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में भी भूपेश बघेल का नाम था। सीबीआई ने हाल ही में इस मामले को लेकर दिल्ली, छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और अन्य शहरों में 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के प्रमुख पदाधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों पर तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जब्त किया गया है।
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट की जांच पहले छत्तीसगढ़ की ईओडब्ल्यु कर रही थी। बाद में राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी, ताकि पूरे रैकेट की गहराई से जांच हो सके। सीबीआई द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। एजेंसी जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर सकती है और नए खुलासे हो सकते हैं।



