मध्यप्रदेशराज्य

डाइट प्राथमिक शाला एमएलबी में मर्ज पालक-शिक्षक ने जताया कड़ा विरोध

जहाँ शिफ्ट किया उसकी ईमारत जर्ज़र : रितेश सोनवाने

बालाघाट| बालाघाट में स्कूल चले हम अभियान के तहत 1 अप्रैल को आयोजित प्रवेशोत्सव में एक विवाद सामने आया। डाईट प्राथमिक स्कूल के पालक-शिक्षक संघ ने कार्यक्रम का विरोध किया। विरोध का मुख्य कारण स्कूल का एमएलबी स्कूल में विलय का निर्णय है। पालक चाहते हैं कि उनके बच्चों के स्कूल को सीएम राइज स्कूल में विलय किया जाए।

250 स्टूडेंट्स एमएलबी स्कूल ट्रांसफर

वर्तमान में डाईट के भवन परिसर में नगरपालिका के महात्मा गांधी स्कूल को स्थानांतरित किया जा रहा है। इस कारण लगभग 250 विद्यार्थियों को एमएलबी स्कूल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

शिक्षक बोले- एमएलबी स्कूल की इमारत जर्जर

एक पालक ने कहा कि वे अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और माहौल चाहते हैं। पालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, वे न तो प्रवेशोत्सव मनाएंगे और न ही बच्चों को स्कूल भेजेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर एमएलबी स्कूल में विलय किया जा रहा है।

संध्या तिवारी
प्रधानपाठिका डाइट

एमएलबी स्कूल की इमारत जर्जर है। बच्चों को नए और सरक्षित भवन वाले सीएम राइज स्कूल में स्थानांतरित किया जाए।

रितेश सोनवाने
अध्यक्ष पालक-शिक्षक संघ

Related Articles

Back to top button