छत्तीसगढ़राज्य

बच्चों में कला शिल्प साहित्य को बढ़ावा देने राष्ट व्यापी प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने 7 से 14 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के बीच सद्भावना को प्रोत्साहित करने और बच्चों में कला-शिल्प,साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्प्लैश वार्षिक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के मध्य विषय आधारित शुद्ध लेखन एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता दो कैटेगरी में हुईं 7-10 वर्ष हेतु विषय ग्रेटफूल हार्ट तथा 11-14 वर्ष के लिए अनसंग हीरो रहा। स्प्लैश सभी बच्चों को उनकी रचनात्मकता के माध्यम से प्रशंसा और आभार के महत्व को प्रतिबिंबित करने और स्वतंत्र अभिव्यक्ति हेतु प्रोत्साहित करता है। यह स्प्लैश नि:शुल्क, समान रूप से प्रतिभा प्रदर्शन करने अवसर उपलब्ध कराया जिसमें सेजेस के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ कला साहित्य की बारीकियों से अवगत होते हुए इस अवसर को उपलब्धि मुलक बनाने की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए एक सार्थक प्रयास किया। इस राष्ट्रव्यापी ड्रॉइंग एवं राइटिंग प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर 7 से 10 आयुवर्ग अंतर्गत ड्रॉइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ट्विंकल साहू (पांचवीं), द्वितीय प्रत्युषा प्रधान (पांचवीं), तृतीय स्थान नम्रता दीवान (चौथी) ने प्राप्त किया। वहीं राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशुमन नाग (पांचवीं), द्वितीय स्मृति यादव (पांचवीं), तृतीय स्थान सोमेश सिदार (पांचवी) ने प्राप्त किया। 11 से 14 आयुवर्ग में ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजु नर्मदा (सातवीं),द्वितीय भावना पटेल (सातवीं),तृतीय स्थान ईशिका पटेल (छटवीं) ने प्राप्त किया। साथ ही राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रकृति प्रधान (सातवीं), द्वितीय स्थान भावेश साहु (सातवीं), तृतीय स्थान रागिनी सेठ (सातवीं) ने प्राप्त किया। इवेंट/प्रतियोगिता प्रभारी यशवंत कुमार चौधरी (प्र.प्रधान पाठक) ने बताया कि यह एक अनूठा रचनात्मक प्रोग्राम रहा है जो एक्सिस बैंक की ओर से स्प्लैस के तहत पूरे देश में उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों की हौसला आफजाई करने सेजेस स्कूल पहुंचकर बच्चों के शुद्ध लेखन शैली और मनोरम चित्रकारी देख काफी गदगद हुए। दोनों ही वर्गों में ड्राइंग एवं राइटिंग अन्तर्गत टॉप थ्री स्टूडेंट्स को एक्सिस बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button