
धमतरी। गोकुलपुर वार्ड नया सांस्कृतिक भवन में छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान एवं मितान धारा फाउंडेशन की तरफ से बुजुर्गों का सम्मान, महिलाओं, बच्चो और पुरुषों के लिए खेलकूद, गीत, संगीत एवं एक्जेक्ट फाउंडेशन के बच्चों द्वारा भक्ति गीत का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें महिलाओं का पहले चम्मच दौड़ जिसमें प्रथम तुलसी कंवर, द्वितीय चंद्रकला साहू, तृतीय कंपीना साहू, पुरुषों में प्रथम तिलक, द्वितीय चेतन, लतखोर साहू, बच्चों में प्रथम वर्षा साहू, भावेश निषाद, द्वितीय गीत, रितेश साहू, तृतीय खुशबू साहू, दुष्यंत साहू। इसी तरह फुग्गा फोड़ में 2 मिनट में 8 फुग्गा फोड़े जयराम यादव, तिलक, महेश साहू, शंकालु गोयल, शमीना अंजुम, भावना मरकाम, प्राची, प्रियंका राजपूत, संध्या यादव साथ ही एक्जेक्ट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों द्वारा सुंदर मधुर गीत दामिनी सोनेकर, जयश्री सोनेकर द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं वार्ड के बच्चों द्वारा भी मधुर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि खेदू भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष धमतरी चित्ररेखा देवदास, क्रांति सेना जिला अध्यक्ष डॉ खुशबू तरक, थैरेपिस्ट सविता कंवर, गोकुलपुर पार्षद रामेश्वर गंगबेर, मनराखन सिन्हा, त्रिलोक मीनपाल, लखन साहू, लतखोर साहू, शत्रुघ्न साहू, धीरपाल साहू, जयराम यादव, गेंदराम यादव, छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू, उपाध्यक्ष शबीना अंजुम, कोषाध्यक्ष भावना मरकाम, सचिव भारती साहू, प्रेस अध्यक्ष मुनीजा हुसैनी, वार्ड अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, कनक शाह, नीरा निर्मलकर, महेश साहू, खिलेश्वर साहू, शेख सोहेल, महालक्ष्मी स्व सहायता समूह से राधा यादव, कुमारी साहू, तुलसी कंवर, मालती कंवर, सुशीला साहू, कौशल्या साहू, तारामति यदु, रेवती साहू, कंपीना साहू, सरिता यादव, देववती यादव, उषा ध्रुव, रामेश्वरी ध्रुव, शशि यादव, गिरजा पटेल, राजेश्वरी निषाद, तामेश्वरी यादव, गयाराम यादव, कृष्णा कंवर, चंद्रिका साहू एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं बच्चो को उनके पुराने दिन याद दिलाने बच्चो में उत्साहवर्धन एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने किया गया था। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।




