देश

मायल तिरोड़ी में धूमधाम से मनाया गया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो बालाघाट(म0प्र0)

मायल लिमिटेड तिरोड़ी खान के प्रांगण में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं खान प्रबंधक मनीष ढ़ोके के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण उपरांत मायल तिरोड़ी खान के प्रबंधक कार्मिक श्रीमान अभिनंदन कुमार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन दिया गया एवं इसके उपरांत कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय मनीष ढ़ोके के द्वारा अध्यक्ष उद्बोधन उपरांत इन्हीं के हस्ते तिरोड़ी खान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमें स्वस्थ बच्चे प्रतियोगिता, स्वच्छ घर प्रतियोगिता, स्वच्छ कॉलोनी प्रतियोगिता, प्रतिभावान छात्र प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ग में बाटकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं इस सम्मान में उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों को उसके उपरांत वृक्षारोपण के लिए आमंत्रित किया गया एवं मॉयल के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य संपादित किया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उके समय कार्यालय अधीक्षक द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अधिकारियों में गजानन देवतले सहामहाप्रबंधक (विद्युत), प्रीतेश नागदेवे मुख्य प्रबंधक (वित्त), शकील अहमद मुख्य प्रबंधक (खान), विलास सोनटट्के वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिकी), राजेश मानके प्रबंधक (सर्वे), महेंद्र गौड़िया जु. प्रबंधक (खान), रवि ठाकुर,जु.प्रबंधक (खान), मंगेश ढ़ोले, जु. प्रबंधक (खान), मनीष सूर्यवंशी,  रामकृपाल खुरसेल युनियन प्रतिनिधि, प्रीतम सिंह वारदे, चुन्नीलाल कुलदीप उप सरपंच तिरोड़ी एवं अन्य विभिन्न एसोसिएट्स/ ठेकेदार की भी उपस्थिति रही साथ ही कर्मचारियों में खान कार्यालय अधीक्षक विजय बाविसताले, राजू केरकेटा,दिनेश कनौजे, समीर शुक्ला चंदन वट्टी, संभव कटरे, रमेश देवांगन, श्रीमती देवकी देवांगन लिपिक वित्त विभाग, जगदीश मेडावी उप सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा सुरक्षा टीम का नेतृत्व किया गया, साथ ही यूनियन से विभिन्न पदाधिकारियों के साथ-साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक भी बहुतायत मैं स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई और अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button