पहली बार रायपुर निगम एमआईसी ने महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं के कल्याणार्थ महिला शांति गृह निर्माण प्रस्ताव महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से करवाया 5 करोड रू. का प्रस्ताव तैयार
किया गया, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना किसी भी प्रकार की समस्या में तत्काल सहायता हेतु उपयोगी सिद्ध होगा महिला शांति गृह

रायपुर। नगर निगम रायपुर में महापौर परिषद एमआईसी की बैठक महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, गायत्री सुनील चंद्राकर, सरिता आकाश दुबे, संतोषी सीमा साहू, अवतार भारती बागल, भोला राम साहू, सुमन अशोक पाण्डेय, डॉ. अनामिका सिंह, महेन्द्र खोडियार, अमर गिदवानी, नंदकिशोर साहू, खेम कुमार सेन, संजना हियाल सहित अपर आयुक्तगणों, अधीक्षण अभियंतागणों, उपायुक्तों, जोन कमिश्नरों, पालन अभियंताओं, विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। एमआईसी की बैठक में महापौर की अध्यक्षता में 42 एजेण्डो पर विचार कर एजेण्डावार आवश्यक निर्देश दिये गये। महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम की एमआईसी ने पहली बार मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं के कल्याणार्थ रायपुर में नरैया तालाब के पास महिला शांति गृह का निर्माण करने का आवश्यक प्रस्ताव बनवाया है। एमआईसी ने बैठक में रायपुर में नरैया तालाब के समीप रिक्त भूमि पर महिला शांति गृह का निर्माण करने के प्रस्ताव को नियमानुसार स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का उद्देश्य महिलाओ को अस्थायी आश्रय देना, परामर्श सेवाएं प्रदान करना होगा। यह महिला शांति गृह मध्यम वर्गीय परिवारों की उन महिलाओं के लिए उपयोगी होगा, जो घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडना या किसी भी प्रकार की समस्या में है और जिन्हे तत्काल सहायता की आवश्यकता है। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस हेतु 4 करोड 99 लाख 25 हजार का प्राक्कलन तैयार किया गया है। महिला शांति गृह के संचालन एवं संधारण हेतु 4 दुकानो का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव की प्रशासकीय स्वीकृति सहित निविदा आमंत्रण की अनुमति एमआईसी ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से सर्वसम्मति से प्रदान की है। एमआईसी ने निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, के पत्र पर विचार कर महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम रायपुर द्वारा पूर्व वर्षों में गणेश उत्सव के अवसर पर झांकियों और स्थलों की सुन्दरता, स्वच्छता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दिये जाने वाले पुरस्कार की परंपरा पुन: प्रारंभ करने एवं वर्ष 2025 गणेश उत्सव से पुरस्कार योजना प्रारंभ करने का निर्णय नगर की सांस्कृतिक गरिमा में वृद्धि सहित स्वच्छता व सार्वजनिक सजावट के उददेश्य को बल प्रदान करने सर्वसम्मति से लिया गया। एमआईसी ने नगर निगम रायपुर के जयस्तंभ चौक के समीप पुराने निगम कार्यालय की 22377 वर्गमीटर क्षेत्रफल की भूमि का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने एवं रायपुर निगम को राजस्व प्राप्ति हेतु रेवेन्यु शेयरिंग मॉडल पर कमर्शियल काम्पलेक्स कम पार्किंग निर्माण हेतु आरएफपी तैयार करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। एमआईसी ने शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण कल्याण विभाग के प्रस्ताव अनुसार निराश्रित पेंशन योजना के 428 पात्र नवीन प्रकरणो और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 88 पात्र नवीन प्रकरणो को सर्व सम्मति से पारित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव अनुसार सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दयानंद सेन, प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार पाण्डेय को सेवानिवृत्ति उपरांत 1 वर्ष की संविदा नियुक्ति देने की अनुशंसा कर नियमानुसार विचारार्थ प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने निर्णय लिया है। नवीन सरस्वती नगर निगम उ.मा. शाला पुरानी बस्ती उच्च श्रेणी शिक्षक प्रेमलता यादव को 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्ति पश्चात सत्रांत 30 अप्रैल 2026 तक पुनर्नियुक्ति देने और माघव राव सप्रे उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बूढापारा के व्याख्याता के.राजगोपाल को 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्ति पश्चात सत्रांत 30 अप्रैल 2026 तक पुनर्नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये है। सफाई दरोगा राहुल कुमार वैष्णव के नगर निगम रायपुर में संविलियन करने के प्रस्ताव की अनुशंसा करते हुए विचारार्थ राज्य शासन को भेजने का निर्णय दिया गया है। डीपीसी की बैठक 18 जून और 30 जून 2025 द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित उ.मा. शालाओ में कार्यरत व्याख्याता प्रदीप चंद्र भोई और संध्या तिवारी को प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने प्रस्ताव की नियमानुसार अनुशंसा कर राज्य शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी ने बैठक में वित्त विभाग के प्रस्ताव अनुसार रायपुर नगर निगम के 9 कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यय राशि 14 लाख 54 हजार 734 के भुगतान हेतु नियमानुसार स्वीकृति दे दी है। विद्युत विभाग के प्रस्ताव अनुसार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न खेल मैदानो में प्रकाश व्यवस्था करने विद्युत विभाग द्वारा बुलाई गई निविदा की न्यूनतम दर 1.3 प्रतिशत बिलो 5 करोड 82 लाख 24 हजार 117 रू. की निविदा समिति की अनुशंसा अनुरूप स्वीकृति दी गई है। एमआईसी ने वूमेन फार ट्री अंतर्गत स्वसहायता समूहो का चयन किये जाने बाबत कार्यवाही की स्वीकृति दी है। 7 स्थानो पर चयनित स्थलो पर वृक्षारोपण पौधो की देखरेख, सिंचाई एवं संधारणीय निगरानी, पौधो की जियो टैगिंग और नियमित प्रति रिपोर्टिंग चुमन फॉर ट्री अंतर्गत स्वसहायता समूहो द्वारा करने मुगतान के लिए 2 करोड़ 48 लाख 65 हजार 320 रू. की स्वीकृति केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अमृत मित्र योजना अंतर्गत अमृत 20 मिशन के दिशा निर्देशो के अनुरूप प्राप्त हुई है। इसे सर्वसम्मति से महापौर की अध्यक्षता ने एमआईसी ने स्वीकृति दी है। एमआईसी की बैठक में मोटर कर्मशाला के प्रस्ताव अनुसार समस्त एमआईसी सदस्यों एवं नेताप्रतिपक्ष को चालक उपलब्ध करवाने नगर निगम समापति और महापौर हेतु नये वाहन इनोवा किस्टा उपलब्ध करवाने, मोटर कर्मशाला में 87 वाहन चालक, 2 डिप्लोमाधारी मैकेनिकल इंजीनियर, 2 मैकेनिक, 1 वेल्डर, 2 कम्प्यूटर ऑपरेटर, 1 हेल्पर प्लेसमेंट के माध्यम से उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। लोककर्म विभाग जोन 9 के प्रस्ताव अनुसार वार्ड पार्षद से चर्चा अनुसार शेष बचत राशि 14 लाख 99 हजार रू. में दया नगर आर्मी चौक के पास रोड निर्माण करने एवं जलभराव कीचड़ की समस्या दूर करने पूर्व के स्थल दलदल सिवनी ग्रामीण बैंक से अवनी विहार तक सीसी रोड निर्माण के स्थान पर स्थल परिवर्तन कर नये स्थान पर कार्य करने, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड कमांक 51 के तहत विधायक कालोनी से अविनाश वन होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 53 तक नाला निर्माण पुन: निर्माण कार्य आवश्यकता अनुसार स्थल परिवर्तन करके किये जाने प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। वहीं रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 के आदर्श नगर गली नंबर 12 ए में सीसी रोड निर्माण के स्थान पर स्थल परिवर्तन कर रजा प्रोविजन स्टोर से मनसूर खान का घर होते हुए पटेल चार्ट अमन नगर तक सीसी सडक निर्माण वार्ड पार्षद के पत्र अनुसार कराने स्वीकृति एमआईसी ने दी है।



