देशमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीतीराज्य

आरोपी के जुलुस में लगे बालाघाट एसपी जिंदाबाद के नारे

गर्रा सरपंच के घर पर हमले के आरोपी बालू द्विवेदी का बालाघाट पुलिस ने निकाला जुलूस

 

 

ब्यूरो बालाघाट(म0प्र0)

बालाघाट में 29 जुलाई की रात सरपंच संघ अध्यक्ष और गर्रा सरपंच वैभव सिंह बिसेन के घर में हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने मास्टरमाइंड बालू उर्फ बालकृष्ण द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला और उसे घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया।

             इस गिरफ्तारी पर सरपंच वैभव सिंह बिसेन ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों पर अंकुश लगेगा और उनके हौसले कमजोर होंगे।

वैभव सिंह ने बताया कि उस रात हमलावर उनकी मां, भाई और उनकी हत्या करने की नीयत से घर में घुसे थे। घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक हमलावर शामिल थे, जो दो वाहनों से आए थे।

  • ये है पूरा मामला:-

                  गर्रा पंचायत में आबादी की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन और शराब दुकान से जुड़ा है। इस मामले में सरपंच वैभव सिंह बिसेन ने हाईकोर्ट में पीएलपीए के तहत याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने प्रशासन को 90 दिनों में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था।

                   इस निर्णय के बाद सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मुलाकात की थी। उसी दिन रात हमलावर सरपंच के घर में घुस गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ राजू मिश्रा सहित अन्य आठ लोगों पर बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था l

पंचायतों ने किया था बाजार बंद

                मामले में कार्रवाई को लेकर औद्योगिक नगरी गर्रा के ग्रामीणों ने पंचायत बंद कर विरोध दर्ज किया था। इस दौरान महिलाओं ने बाजार में निकलकर दुकानों को बंद कराया था। वहीं ग्राम पंचयाच गर्रा के दुकानदारों ने बंद को समर्थन दिया था। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

बालाघाट एसपी जिंदाबाद के लगे नारे

                गौरतलब है कि ग्राम पंचायत गर्रा में सरपंच वैभव सिंह बिसेन के घर पर हत्या की मानसिकता से हमला करने घुसे आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद ग्राम गर्रा की जनता ने ग्राम गर्रा बंद कर हमले का विरोध किया था, तथा संपूर्ण ग्राम में तनाव की स्थिति नजर आ रही थी, जबकि वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में बालाघाट पुलिस निरंतर आरोपीयों की गिरफ्तारियो के लिये सक्रिय थी। पुलिस जब मास्टरमाईंड और हमले के मुख्य सूत्रधार बताये जाने वाले आरोपी बालकृष्ण द्विवेदी को लेकर गर्रा पहुंची, तो पुलिस की इस कार्यवाही ने ग्राम गर्रा के सरपंच और आम जनता में कड़ी कानूनी कार्यवाही के प्रति एक विश्वास पैदा किया, और इसका परिणाम यह रहा कि आरोपी का हाल देखकर सरपंच वैभव सिंह बिसेन एवं ग्राम की जनता ने जोश और उत्साह के साथ बालाघाट एसपी जिंदाबाद, बालाघाट का कानुन जिंदाबाद, बालाघाट प्रशासन जिंदाबाद, गुंडागर्दी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इन्होने कहा:-

आरोपी कुख्यात है, जिस पर अनेक अपराध दर्ज है। हम पुलिस एवं प्रशासन को धन्यवाद देते हैं कि यह पुलिस द्वारा आरोपीयों पर जिस तरह से कार्यवाही की गई है, उससे गुंडागर्दी का डर खतम होगा, तथा गुंडा मानसिकता को सबक मिलेगा। लॉयन ऑर्डर को इस कार्यवाही से मजबूती मिलेगी, तथा कार्यवाही से जिला प्रशासन की ताकत भी दिखाई दी।

            विशाल बिसेन
बैनगंगा मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और पंवार क्षतिय संगठन के जिलाध्यक्ष

Related Articles

Back to top button