देश

भीम आर्मी का 3 अगस्त को विशाल जन आंदोलन

छुआछूत एवं आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध हुंकार

ब्यूरो बालाघाट(म0प्र0)

           बालाघाट जिले में जातिगत भेदभाव चरम सीमा पर चल रहा है जिसका सीधा असर अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति को भुगतना पड़ रहा है। विगत लंबे समय से चली आ रही जातिगत भेदभाव को लोगों के द्वारा प्रथा बना लिया गया है। बालाघाट जिले में विगत दिनों अनेकों मामले प्रकाश में आए मामलों में भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन  के द्वारा प्रमुखता से आवाज बुलंद की गई । फिर भी जातिगत भेदभाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

             आपको बता दे कि बिरसा थाना के अंतर्गत आने वाला ग्राम झामुल जहां  विगत लंबे समय से अनुसूचित जाति के लोगों को सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है । मामले को लेकर भीम आर्मी  भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन बालाघाट द्वारा 3 अगस्त को विशाल जन आंदोलन मुख्यालय बालाघाट में किया जा रहा है,जिसका मुख्य उद्देश्य छुआछूत खत्म करना और बालाघाट जिले में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से अपील करना है ।

बालाघाट जिले में सताए जा रहे अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग

             बालाघाट जिले में इन दिनों प्रशासन की ढील तथा छुआछूत को प्रथा समझने वाले लोगों पर शिकंजा करने के लिए प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा है जिस कारण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार चरम सीमा पर दिखने लगा है,चाहे जातिगत भेदभाव की बात हो या पीड़ियों से अपनी भूमि पर निवास एवं खेती कर रहे आदिवासियों की हो दोनों ही मामलों में प्रशासन की ओर से कुछ खास प्रयास नहीं किया जा रहे हैं हाल ही में बिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम जगला में वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किसानों  की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया गया, सूचना मिलते ही भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी के द्वारा मौके स्थल पर पीड़ितों के साथ जाकर निरीक्षण किया गया परंतु वन विभाग के जिम्मेदार मौके स्थल पर नहीं पहुंचे जिसके बाद  भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं पर दूसरे पक्ष के द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भीम आर्मी ने कड़ी निंदा की और प्रशासन को ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की है ।

इनकी रही उपस्थिति:-

         प्रेंस कॉन्प्रेस में भीम आर्मी,भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन के प्रदेश महासचिव आकाश बौद्ध,जबलपुर संभाग अध्यक्ष निलेश बौद्ध, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौहान, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रितेश बोरकर, आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष संदीप बौद्ध,भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन जिलाध्यक्ष सुजल मेश्राम,भीम आर्मी नगर अध्यक्ष संतोष गेड़ाम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*इनका कहना है:-*

हमारे संगठन ने बालाघाट के प्रत्येक गांव में सर्वे किया जहां पर सबसे अधिक जातिवाद का मामला प्रकाश में आया है बैहर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झामुल में अनुसूचित जाति के लोगों का आज भी नई बाल नहीं काट रहा है । मामले में अगर कोई ओबीसी विरोध करता है तो उन्हें भी समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है । जिले के बहुत से ग्रामों में यह मामला प्रकाश में आया है जिसमें अहम रूप से हमें बालाघाट से जातिवाद समाप्त करना है । आगामी 3 अगस्त को जातिगत भेदभाव एवं ओबीसी की जातिगत जनगणना के मुद्दों को लेकर बालाघाट में विशाल जन आंदोलन में अधिक से अधिक तादाद में लोग पहुंचे अपील की गई है।
रितेश बोरकर
जिला अध्यक्ष भीम आर्मी बालाघाट

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button