मध्यप्रदेशराज्य

विधायक मधु भगत ने शून्यकाल में अनेक मुद्दों पर किया ध्यानाकर्षण

बालाघाट ,

परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मधु भगत ने सोमवार से प्रारंभ हुए विधानसभा सत्र के अंतर्गत क्षेत्र एवं जिले से जुड़े अनेक मुद्दों की तरफ संबंधित विभाग का ध्यान केन्द्रित किया। ध्यानाकर्षण शून्यकाल प्रश्न क्रण् 320 में उन्होने पूछा की लामता चांगोटोला हट्टा रजेगांव नवीन आईटीआई कब प्रारंभ की जायेगी इस पर जवाब देते हुए कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि बालाघाट जिले मे ंनवीन शासकीय आईटीआई प्रारंभ नहीं की गई है अपितु एसडीसी परसवाड़ा को शासकीय आईटीआई परसवाडा में उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वहीं विभाग की नीति प्रत्येक विकासखंड में एक शासकीय आईटीआई खोलने की है। ग्राम चांगोटोला लामता रजेगांव तथा हट्टा विकासखंड बालाघाटए किरनापुरए परसवाड़ा के अंतर्गत आते है जहां पूर्व से ही शासकीय आईटीआई संचालित है। इसलिये पृथक से आईटीआई खोलने का कोई प्रावधान नहीं है।

इसी तरह से उन्होने विधायक भगत ने प्रश्न 321 के तहत खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से पूछा की बालाघाट जिले में विगत पांच वर्षो में किस किस कार्य हेतु किस किस पद से कितनी कितनी राशि किस किस तिथि को प्राप्त हुई। उक्त राशि में से किस कार्य हेतु किस किस कार्य एंजेसी को कितने राशि का भुगतान किया गया। जिस पर मंत्री ने जवाब दिया कि आपके जिले में पांच वर्षो में प्राप्त राशि मद कार्य एवं राशि का वितरण तिथिवार पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट के प्रपत्र अ अनुसार अवलोकन करने पर आपको संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। खेल साम्रगी क्रय हेतु जिलों का आबंटित बजट अत्यंत सीमित होता है इसे दृष्टिगोचर रखते हुए जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर खेल साम्रग्री का वितरण नहीं किया जाता।

वहीं प्रश्न 322 में उन्होने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री से पूछा की जनपद पंचायत बालाघाट में वर्ष 2025.26 में बाऊंड्रीवाल व अन्य निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पहले ही राशि आहरण कर लिया गया। इस पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जवाब दिया कि जनपद द्वारा अग्रिम राशि का आहरण नहीं किया गया है बल्कि 2024.25 में शासन से प्राप्त पांचवे वित्त आयोग मद से जनपद परिसर में बाऊंड्रीवाल टायलेट एवं लघु मूल कार्य हेतु ग्राम पंचायत को कार्य एंजेसी बनाया गया है।

इसी तरह प्रश्न 323 में उन्होने उच्च शिक्षा मंत्री से पूछा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2009 में आयोजित प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनीत प्रोफेसर राजकुमार वर्मा वर्तमान में कुलगुरू रानी दुर्गावती विण्विण् जबलपुर की शैक्षिक शोध पात्रता से विज्ञापन की अंतिम तिथि 20/02/2009 तक उनके उच्च गुणवत्ता वाले शोध पर स्वीकृति या प्रकाशित थेए यदि हां तो उनके द्वारा कितने स्वीकृति शोध परियोजनाओं का निर्देशन व संचालन किया गया है।

इसी तरह विधायक भगत ने विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 267 के अधीन दिनांक 28/07/2025 को सदन की जानकारी में अनेक विषय आने की सूचना देते हुए कृषक को मिलने वाली डीएपी खाद की जानकारी मांगी है। जबकि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग म0प्र0 शासन द्वारा प्रदेश में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग अधिकारी ध्कर्मचारी की वरिष्ठता सूची विभागीय वेबसाइट एवं विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं करने एवं पुरानी वरियता सूची पोर्टल पर दर्शाने संबंधित जांच करने एवं संचनालय स्तर पर अधिक समय में कार्यरत बिना योग्यताधारी अधिकारी एवं कर्मचारी की पदस्थापना की जांच करने की मांग भी रखी।

 

Related Articles

Back to top button