मध्यप्रदेशराज्य

छिंदवाड़ा-इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन के नैनपुर तक विस्तार सेवा कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद  भारती पारधी

पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन का बालाघाट तक विस्तार करने का प्रयास होगा ; सांसद  भारती पारधी

 

बालाघाट| 14 जुलाई को छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 19344 का नैनपुर तक विस्तार कर दिया गया है। नैनपुर में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन के नैनपुर तक विस्तार का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके एवं के बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

सांसद भारती पारधी ने इस अवसर पर कहा कि पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन का नैनपुर तक विस्तार होना इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में रेल सेवा के विस्तार को प्राथमिकता दी है। पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन का नैनपुर तक विस्तार होने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी । इसका लाभ बालाघाट, सिवनी एवं मंडला जिले की जनता को मिलेगा। सांसद पारधी ने कहा है कि जबलपुर-गोंदिया लाईन के दोहरीकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पेंचवेली एक्सप्रेस का विस्तार बालाघाट तक करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। रीवा से पुणे और जबलपुर से रायपुर ट्रेन भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है।

Related Articles

Back to top button