सहकारिता में युवाओं के लिए अवसर व्याख्यान संपन्न

बालाघाट,
कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीणा के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत 04 जुलाई को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट, उपायुक्त सहकारिता बालाघाट, जिला सहकारी संघ बालाघाट के बैनर तले टैगोर मोंटेसरी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में सहकारिता क्षेत्र में युवाओ के लिए अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर राजेश उइके उपायुक्त सहकारिता बालाघाट, पी. जोशी प्र. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट, राजेश नागपुरे फील्ड अधिकारी द्वारा सहकारिता क्षेत्र में युवाओ के लिए अवसर पर उपस्थित छात्र, छात्राओं को आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान श्रीमती संध्या सिरसाठे प्राचार्य टैगोर मोंटेसरी स्कूल बालाघाट, मुकेश दुबे प्रबंधक जिला सहकारी संघ बालाघाट, नीरज बिसेन सहकारी प्रशिक्षु, स्कूल के छात्र छात्राएं एवं टीचर स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आभार सारंग बिसेन बैंक कर्मचारी द्वारा किया गया।


