छत्तीसगढ़राज्य

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाईल चोरी, मचा हड़कंप

 

रायपुर। कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैच का मोबाईल चोरी हो गया। पीसीसी चीफ एनएसयूआई की बैठक ले रहे थे। मोबाइल चोरी होने की खबर जैसे ही मीटिंग में मौजूद लोगों को हुई तो सभी मिलकर मोबाइल चोर को खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो इसकी शिकायत पुलिस में की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडग़े ७ जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज में होने वाले किसान, जवान, संविधान कार्यक्रम को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक शंकर नगर स्थित राजीव भवन में रखी गई थी। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका मोबाइल नहीं मिला। जैसे ही राजीव भवन में मोबाइल चोरी होने की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल खोजने लगे, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चल पाया। दीपक बैज ने मोबाइल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस राजीव भवन पहुंचकर मोबाइल चोर का पता लगाने में जुटी गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल नं. को ट्रैक करने पर पता करने पर पता चला कि मोबाइल को 200 मीटर दूर बंद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जाँच कर रही है।

Related Articles

Back to top button