मध्यप्रदेशराज्य

पवार क्षत्रिय संगठन के युवा जिलाध्यक्ष का भार विशाल बिसेन के कंधो पर

समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, किसान और मजदूर वर्ग का उत्थान मेरी प्राथमिकता : विशाल बिसेन

 

बालाघाट| जिला पवार क्षत्रिय संगठन ने इस बार अनूठा प्रयोग कर एक युवा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को आयोजित आमसभा में विशाल बिसेन को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया। तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए हुए इस चयन में जिले भर से पहुंचे सामाजिक बंधुओं ने भी हिस्सा लिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन ने कहा कि वे वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम करेंगे। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज की संस्कृति को संरक्षित करने पर जोर दिया। विशाल ने किसान और मजदूर वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि इस वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उनका मुख्य लक्ष्य समाज को एकजुट करना और संगठन को मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष फत्तूलाल बिसेन और महासचिव बाबुलाल राणा समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button