लांजी पुलिस हरकत में ने 8 जुआरियों को दबोचा
जुआरियों से 07 मोबाईल फोन, एक मोटर साईकिल व नगदी 31,700/- जप्त

बालाघाट| पुलिस अधीक्षक बालाघाट, आदित्य मिश्रा व्दारा थाना क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर शख्त कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्शकांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लांजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लांजी की टीम व्दारा जुआ खेलते 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 26-27.06.2025 की दरम्यानी रात को ग्राम लाड़सा में बाघ नदी किनारे मुंडीपार घाट पर कुछ लोगों व्दारा दो फड़ बनाकर, पैसों का हार जीत का दांव लगाकर, जुआ खेलने की विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी लांजी निरी, विभेन्दु व्यंकट टांडिया की पुलिस टीम व्दारा विधिवत घेराबंदी कर दबिस देकर, आठ आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई। इस प्रकार घटनास्थल पर दो फड़ से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 31,700/- रूपये नगदी, ताश की पत्ती, संदिग्ध 07 मोबाईल फोन एवं एक होण्डा साइन मोटर साईकिल कुल मशरूका कीमती लगभग 1,62,000/- रूपये जप्त कर मौके पर गिरफ्तार किया गया। सभी आठ आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2025, 141/2025 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है l
सराहनीय भूमिका:-
उक्त कार्यवाही में थाना लांजी से थाना प्रभारी निरीक्षक बीभेन्दु व्यंकट टांडिया, प्रआर धनलाल लिल्हारे, प्रआर पवन मर्सकोले, आर आशुतोष, आर महेन्द्र कुशवाह, आर विजय सिसोदिया, आर दिलीप यादव, आर चेतन सोनी, आर सुजीत पाल, आर रूपसिंह रावत, आर जयसूर्या वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




