छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन

 

रायपुर। राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और उमस के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को मद्देनजऱ बड़ा निर्णय लिया है। शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाएं जो 16 जून से प्रारंभ हो चुकी हैं, अब 17 जून से 21 जून तक प्रात: 7: 00 बजे से 11: 00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह भी शासन ने स्पष्ट किया है कि 23 जून से सभी स्कूलों का संचालन सामान्य समयानुसार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button