छत्तीसगढ़राज्य

शहीद आकाश राव को दी गई श्रद्धांजलि

 

बीजापुर। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस कायरतापूर्ण माओवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा: शहीद आकाश राव गिरीपुंजे की शहादत परिवार ही नहीं, पूरे पुलिस बल के लिए अपूरणीय और अत्यंत पीड़ादायक क्षति है। यह सर्वोच्च बलिदान बस्तर को माओवाद से मुक्त करने के हमारे संकल्प को और सुदृढ़ करेगा। अब माओवादी संगठन इतना कमजोर और निराश हो चुका है कि वह सीधी लड़ाई लडऩे की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इसलिए वे कायरतापूर्ण तरीके से आईईडी, नागरिकों पर हमले और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कृत्य कर रहे हैं। लेकिन ये साजिशें कभी भी हमारे बल का मनोबल नहीं तोड़ पाएंगी। सभी अधिकारियों और जवानों से साहस और दृढ़ संकल्प बनाए रखने की अपील की। शहीद स्व.आकाश राव और अन्य शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनका विरासत हमारे प्रयासों को शांति, समृद्धि और विकास की दिशा में प्रेरित करता रहेगा। श्रद्धांजली कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर- सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु देवेन्द्र सिंह नेगी, कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर- डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ- त्रिलोक बसंल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर, केरिपु एवं जिला बल के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकारगण मौजुद रहे।

Related Articles

Back to top button