छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल खोखली गांव में सुशासन तिहार – समाधान शिविर में हुए शामिल

महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, 30 ग्रामीण नवयुवतियों को सौंपे नौकरी नियुक्ति पत्र

 

भाटापारा। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, क्षमता के हिसाब से भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने आज भाटापारा के समीप स्थित खोखली गांव में आयोजित सुशासन तिहार – समाधान शिविर में भाग लिया। यह कार्यक्रम शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनशिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सरकार के साथ सीधे संवाद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक मैडम भावना गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से शासन ने न केवल जनता की समस्याओं का समाधान किया, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। प्रभारी मंत्री जयसवाल ने इस अवसर पर न्युवोको सीएसआर सोनाडीह सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित ‘दक्ष स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ आईएसएमओ प्रशिक्षण कार्यक्रम के 30 सफल प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र सौंपे। ये युवा विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर अब रोजगार के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर मंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारी सरकार का उददेश्य युवाओं को सशक्त बनाना है। ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम उसी दिशा में एक मजबूत पहल है, जिससे युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा एक अभिनव प्रयास है, जिसका उददेश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को अलग अलग इंडस्ट्री के माध्यम से इलैक्ट्रीशियन, वेल्डिंग, कंप्यूटर डाटा एंट्री, दर्जी, ब्यूटी पार्लर संचालन जैसे व्यावसायिक कोर्स करवाए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री जयसवाल ने इस दौरान न्युवोको सीएसआर सोनाडीह सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित दक्ष स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ कार्यक्रम की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा, निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। जब न्युवोको जैसे संस्थान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हैं, तो समाज को नई दिशा मिलती है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण नवयुवतियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल रहा है, जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक है। कई नवयुवतियों को हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में रोजगार मिला है। न्युवोको का दक्ष कार्यक्रम स्थानीय नवयुवतियों को व्यावसायिक और तकनीकी कौशल प्रदान करता है, जिससे उन्हें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से नवयुवतियों को न केवल प्रशिक्षण मिलता है, बल्कि प्रशिक्षण उपरांत नौकरी पाने में भी सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर सोनाडीह सीमेंट प्लांट के सीएसआर प्रमुख शांति देवांगन, पंकज कुमार, वंदना तिवारी और शाही एक्सपोट्र्स टीम भी उपस्थित रही, जिन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई है। इन सभी की उपस्थिति से यह स्पस्ट हुआ कि सरकारी और निजी क्षेत्र मिलकर कार्य करते हैं, तो सामाजिक बदलाव संभव है। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा, सरकार की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। युवाओं को चाहिए कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपने जीवन को सशक्त बनाएं। कलेक्टर दीपक सोनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि इसका अधिकतम लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए और सामाजिक सदभाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ‘समाधान शिविर’ के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया। राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाएं, उज्ज्वला योजना, आवास योजना और अन्य सरकारी लाभों के लिए आवेदन स्वीकार किए गए और लोगों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। पूर्व प्रशिक्षित लाभार्थियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए, जिनमें उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें कैसे नौकरी मिली और उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन आया। यह शिविर सरकार, जिला प्रशासन और निजी क्षेत्र की भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसने ग्रामीण विकास, युवा सशक्तिकरण और सुशासन के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। खोखली गांव के लोगों में इस कार्यक्रम के बाद नई ऊर्जा और उम्मीद देखी गई। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार गांव-गांव तक रोजगार, विकास और सुशासन की अलख जगा रही है।

Related Articles

Back to top button