मध्यप्रदेशराज्य

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर समस्त थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित

 

बालाघाट।

जिले में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बालाघाट जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं समाज प्रमुखगण उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देशों को अधिकारियों द्वारा उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। निर्देशों में यह अपील की गई कि त्योहार के दौरान सभी नागरिक संयम और भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

विशेष रूप से बताया गया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्टों से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह को बिना पुष्टि किए साझा न करें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए ईद-उल-जुहा का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

Related Articles

Back to top button